ODI World Cup: जैसे-जैसे ODI World Cup 2023 की तारीख नजदीक आ रही है, लोगों के बीच क्रिकेट का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। नतीजन भारत-पाक की भिड़ंत को लेकर सिटी में होटल में कमरों के दाम इतने बढ़ गए हैं कि लोगों के लिए वहां रुक पाना भी मुश्किल होता जा रहा है। फैंस ने मैच देखने के लिए जुगाड़ खोज निकाला है। फैंस ने अहमदाबाद में अब ऐसे अस्पतालों में बेड बुक करना शुरू कर दिए हैं जहां उन्हें ब्रेकफास्ट और डिनर जैसी सुविधाएं मिल रही हों।
