Odisha: गाय के गोबर के पास पहुंची दो राज्यों की पुलिस, निकलने लगे नोटों के बंडल, गांव में मचा हड़कंप

Odisha News: ओडिशा के बदामंदारुनी गांव में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। गांव में गाय के गोबर के ढेर से पुलिस ने लाखों रुपये बरामद किए हैं। पुलिस जैसे ही गाय के गोबर के ढेर के पास पहुंची तो पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया है। इसके बाद नोटों का बंडल निकलते ही हड़कंप मच गया। हैदराबाद और ओडिशा पुलिस ने छापेमारी की थी

अपडेटेड Nov 18, 2024 पर 2:44 PM
पुलिस को सूचना मिली एक शख्स ने 20 लाख रुपये चोरी किए हैं और इन्हें गाय के गोबर में छिपा दिया है।

ओडिशा के बालासोर जिले के एक गांव से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। गांव में गोबर के ढेर में नगदी छिपाकर रखी गई थी। हैदराबाद और ओडिशा पुलिस के अधिकारियों ने छापेपारी की। इस गोबर के ढेर से लाखों रुपये निकलने लगे। इसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। वहीं गांव में दो राज्यों की पुलिस को देखते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने सभी नोटों को अपने कब्जे में लिया है। इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। एक पुलिस ने अधिकारी ने बताया कि कामरदा पुलिस स्टेशन की सीमा में बदामंदारुनी गांव में छापा डाला गया था।

इस छापे में हैदराबाद और ओडिशा पुलिस संयुक्त रूप से शामिल थी। यह छापा आरोपी गोपाल बेहरा के ससुराल वालों के घर पर मारा गया है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक शख्स ने 20 लाख रुपये चोरी करके गोबर के ढेर में छिपा दिए हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोपाल हैदराबाद में एक कंपनी में काम करता था। यहां उसने 20 लाख रुपये से अधिक की चोरी की थी। चोरी के बाद उसने पैसों को अपने बहनोई रवीन्द्र बेहरा के जरिए गांव भेज दिया था। इस मामले में हैदराबाद की कंपनी ने गोपाल के नाम शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया। पुलिस ने ओडिशा पुलिस की मदद से गोपाल की ससुराल में छापा मारा। जहां चोरी किए गए नोट बरामद कर लिए गए हैं। वहीं पुलिस के मुताबिक, गोपाल और रवींद्र दोनों लोग फरार हैं। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं पुलिस ने छापेमारी के दौरान परिवार के एक सदस्य को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ कर रही है।

घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली गई

पुलिस के अनुसार तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपियों की लोकेशन पता करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही दोनों पुलिस की गिरफ्त में होंगे। कंपनी संचालक और गोपाल के परिजनों के बयान लिए गए हैं। घटनास्थल और उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं।

मोहाली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, हाईवे में लुटेरों का सरगना सतप्रीत सत्ती गिरफ्तार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।