ओडिशा के बालासोर जिले के एक गांव से बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। गांव में गोबर के ढेर में नगदी छिपाकर रखी गई थी। हैदराबाद और ओडिशा पुलिस के अधिकारियों ने छापेपारी की। इस गोबर के ढेर से लाखों रुपये निकलने लगे। इसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। वहीं गांव में दो राज्यों की पुलिस को देखते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने सभी नोटों को अपने कब्जे में लिया है। इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। एक पुलिस ने अधिकारी ने बताया कि कामरदा पुलिस स्टेशन की सीमा में बदामंदारुनी गांव में छापा डाला गया था।
