Get App

Odisha: जंगली हाथी ने दो बहनों को कुचला, दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में एक जंगली हाथी ने कच्चे घर पर हमला कर सो रही दो बहनों की जान ले ली। हाथी झुंड से बिछड़ा हुआ है और इलाके में खतरा बना हुआ है। रेडियो कॉलर के बावजूद नेटवर्क की समस्या से ट्रैकिंग में दिक्कत हो रही है। सरकार ने मुआवजा देने का आश्वासन दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 16, 2024 पर 3:03 PM
Odisha: जंगली हाथी ने दो बहनों को कुचला, दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप
जंगली हाथी का कहर

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के कांटापल्ली गांव से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। एक जंगली हाथी ने कच्चे घर पर सो रही दो बहनों को कुचलकर मार डाला। मृतकों में 12 वर्षीय सामिया मुंडा और 3 वर्षीय चांदनी मुंडा शामिल हैं। यह घटना बोनाई वन प्रभाग के तमाडा रेंज में हुई। अधिकारियों के अनुसार, हाथी ने घर का एक हिस्सा गिरा दिया। जिससे परिवार के अन्य सदस्य तो बाहर भागने में सफल रहे, लेकिन बच्चियां अंदर ही फंसी रह गईं। इसके बाद हाथी ने उन्हें कुचल दिया। कहा जा रहा है कि हाथी अपने झिंड से बिछड़ गया है। यह अभी भी पूरे इलाके में खुला घूम रहा है।

उसके गले में रेडियो कॉलर लगा है, लेकिन नेटवर्क की कमी के कारण उसे ट्रैक करना मुश्किल हो रहा है। सरकार ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। वन विभाग ने हाथी पर नजर रखते हुए इसे काबू में लाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

सोते हुए बच्चियों पर हमला

यह घटना सुंदरगढ़ जिले के कांटापल्ली गांव में बोनाई वन प्रभाग के तमाडा रेंज में हुई। अधिकारियों ने बताया कि यह हाथी अपने झुंड से बिछड़ा हुआ है और गांव के आसपास लगातार घूम रहा है। वन विभाग की टीम हाथी की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे हुए है। घटना के समय दोनों बच्चियां अपने कच्चे घर में सो रही थीं। अचानक हाथी ने घर पर हमला कर उसका एक हिस्सा गिरा दिया। घर के अन्य सदस्य जान बचाने के लिए बाहर भाग गए, लेकिन दोनों बच्चियां अंदर ही फंसी रह गईं। हाथी ने उन्हें कुचलकर मार डाला।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें