Get App

ओमीक्रोन के इन सब वेरिएंट्स पर एंटीबॉडी भी बेअसर, स्टडी में आए बेहद चौंकाने वाले खुलासे

ओमीक्रोन के सब वेरिएंट BA.4 और BA.5 संक्रमित मरीज दोबार संक्रमण का शिकार हो सकते हैं। इसकी वजह ये है कि इन वेरिएंट्स पर एंडीबॉडी भी काम नहीं करती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 26, 2022 पर 8:23 AM
ओमीक्रोन के इन सब वेरिएंट्स पर एंटीबॉडी भी बेअसर, स्टडी में आए बेहद चौंकाने वाले खुलासे
ओमीक्रोन के सब वेरिएंट BA.4 और BA.5 पर एंटीबॉडी बेअसर है।

कोरोना वायरस महामारी है कि पूरी दुनिया से विदा होने का नाम नहीं ले रही है। करीब ढाई साल से इस महामारी ने पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है। इसके नए-नए वेरिएंट से लोग और ज्यादा परेशान होते जा रहे हैं। इस बीच कोरोना वायरस को लेकर एक और नई चौकाने वाली स्टडी सामने आई है। इस स्टडी के मुताबिक, ओमीक्रोन के सब वेरिएंट BA.4 और BA.5 पर एंटीबॉडी भी बेअसर नजर आ रही है। इस बात की जानकारी हार्वर्ड मेडिकल के बेथ इजराइल डेकोनेस मेडिकल सेंटर की रिसर्च में पता चला है।

यह रिसर्च उन लोगों पर किया गया है जो पहले से ही कोरोना संक्रमित हो चुके थे और वैक्सीन की दोनों डोज लेने के अलावा बूस्टर डोज भी ले चुके थे। इस रिसर्च में पता चला है कि ओमीक्रोन के सब वेरिएंट BA.4 और BA.5 पर एंटीबॉडी बेअसर है। हालांकि वैक्सीन लेने पर सुरक्षा जरूर मिलती है।

न्यू जर्नल ऑफ मेडिसिन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, पहले कोरोना संक्रमित होने या वैक्सीनेशन से बनी एंटीबॉडी को बेअसर करने की क्षमता कोरोना वायरस के मुकाबले BA.4 और BA.5 में कई गुना कम है। रिसर्च में पता चला है कि BA.1 और BA.2 के मुकाबले BA.4 और BA.5 में एंटीबॉडी को बेअसर करने में 3 गुना कम क्षमता है। यह कोरोना के मूल वेरिएंट के मुकाबले काफी कम है। इसमें ये भी कहा गया है कि ओमीक्रोन के नए वेरिएंट से कोरोना की रफ्तार बढ़ सकती है। यानी कोरोना संक्रमण तेजी से फैल सकता है। हालांकि वैक्सीन से मिलने वाली इम्युनिटी BA4 और BA5 से रक्षा करने में कारगर है।

देश में ओमीक्रोन के ये 4 वेरिएंट्स सबसे ज्यादा फैल रहे हैं, जानिए कितने हैं खतरनाक

कितना खतरनाक हैं BA.4 और BA.5

सब समाचार

+ और भी पढ़ें