भारत समेत दुनिया भर में कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। इस रफ्तार से चौथी लहर का खतरा मंडराने लगा है। एक्टिव केस का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, समेत कई राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच ओमीक्रोन और उसके सब वेरिएंट्स सार्स कोव-2 जिनोमिक्स कंसोर्शियम (INSACOG) से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस समय देश में ओमीक्रोन और उसके सब वेरिएंट्स BA.2 और BA.2.38 संक्रमण बढ़ रहा है।
