विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने पिछले हफ्ते सेकंड रीकॉम्बीनैंट वायरस XE के बारे में जानकारी दी, जो कि Omicron स्ट्रेन के दो सबवेरिएंट यानी BA.1 और BA.2 का एक कॉम्बिनेशन स्ट्रेन है। हालांकि, स्ट्रेन के कारण होने वाले संक्रमणों की गंभीरता को अभी तक समझा नहीं जा सका है, WHO ने पहले ही बता दिया है कि यह BA.2 की तुलना में 10 गुना ज्यादा संक्रमक है। इस तरह के वेरिएंट का पता चलने के साथ, WHO और कई विशेषज्ञों ने संक्रमण से बचने के लिए कुछ लक्षणों के प्रति सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।
