Omicron in India: ओमीक्रोन के कहर से इन राज्यों ने लगाई पाबंदी, देखिए पूरी लिस्ट

Omicron in India: ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों के चलते कई राज्यों ने पाबंदी लगा दी है, दिल्ली, पंजाब जैसे कई राज्यों ने कड़ी पाबंदी लगा दी है

अपडेटेड Jan 04, 2022 पर 4:32 PM
Story continues below Advertisement
ओमीक्रोन के प्रसार को रोकने के लिए कई राज्यों ने लगाई कड़ी पाबंदी

Omicron in India: कोरोना वायरस के कहर के बाद अब ओमीक्रोन से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। भारत समेत कई देश ओमीक्रोन संक्रमण के प्रसार पर रोक लगाने के लिए कई तरह की पाबंदिया लगा रहे हैं।

भारत में दिनों दिन ओमीक्रोन के मामले बढ़ते जा रहे हैं। देश में आज ओमीक्रोन के कुल मामले बढ़कर 1,892 हो गए हैं। महाराष्ट्र और दिल्ली में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में 568 और दिल्ली में 382 मामले सामने आ चुके हैं।

इसके बाद केरल में 185, राजस्थान में 174 और गुजरात में 152 ओमीक्रोन के मामले सामने आ चुके हैं। तमिलनाडु में 121, तेलंगाना में 67 और कर्नाटक में 64 मामले पाए गए हैं।

देखिए किस राज्य ने कौन सी लगाई पाबंदी


पंजाब

कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाने, स्कूल-कॉलेज समेत सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने और सिनेमाघरों को 50 फीसदी क्षमता के साथ चलाने का फैसला किया है। पंजाब सरकार के जारी आदेश के मुताबिक, सभी शहरों और कस्बों की नगरपालिका सीमा के भीतर रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक सभी गैर-जरूरी गतिविधियों के लिए लोगों की आवाजाही पर पाबंदी रहेगी।

नियमों के मुताबिक, पूरी तरह से वैक्सीनेशन करा चुके कर्मचारियों को ही सरकारी और निजी कार्यालयों, कार्यस्थलों, कारखानों में जाने की अनुमति होगी। ये सभी पाबंदियों पंजाब में 15 जनवरी तक जारी रहेंगी।

दिल्ली

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए शनिवार और रविवार को वीकेंड कर्फ्यू (Weekend curfew) लगाने का फैसला किया गया है। दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) की मंगलवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। कर्फ्यू के दौरान गैर-जरूरी कामों के लिए घर से बाहर निकलने पर पूरी तरह से रोक होगी। इसके अलावा आदेश के मुताबिक, निजी दफ्तरों में अधिकतम 50 फीसदी कर्मचारियों की ही उपस्थिति रहेगी। बता दें कि दिल्ली में पहले से ही नाइट कर्फ्यू लागू है।

दिल्ली सरकार के मुताबिक, सभी सरकारी दफ्तरों में जरूरी सेवाओं को छोड़कर सबको दफ्तर आने से मना किया जाएगा और ऑनलाइन या वर्क फ्रॉम होम कराया जाएगा। साथ ही प्राइवेट सेक्टर के ऑफिस 50 फीसदी क्षमता के साथ काम करेंगे।

Night Curfew in Punjab: पंजाब में नाइट कर्फ्यू का ऐलान, स्कूल और कॉलेज सहित सभी शैक्षणिक संस्थान बंद

मुंबई

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक बार से लॉकडाउन का खतरा मंडराने लगा है। मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। वहीं मुंबई में कोविड-19 के मामलों के बढ़ने के बीच मुंबई की महापौर किशोरी पेडणेकर (Mumbai Mayor Kishori Pednekar) का बड़ा बयान आया है। मेयर ने आज यानी मंगलवार को कहा कि यदि आर्थिक राजधानी में रोजाना पाये जाने वाले मरीजों की संख्या 20000 के आंकड़े को पार करती है तो शहर में लॉकडाउन लगाया जायेगा।

हरियाणा

हरियाणा में राज्य सरकार ने सभी स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान भी बंद कर दिए हैं। सिर्फ पूरी तरह से वैक्सीनेश करा चुके लोगों को ही सार्वजनिक वाहनों, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और अनाज मंडियों में प्रवेश करने की मंजूरी दी गई है। जिन जिलों में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं, जैसे गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, पंचकुला और सोनीपत में मॉल और बाजार शाम 5 बजे के बाद बंद रहेंगे। इन 5 जिलों में सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क बंद रहेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।