Omicron India Live Updates: दिल्ली मेट्रो स्टेशन के बाहर यात्रियों की लगी लंबी कतारें, घंटों बाद मिल रही है एंट्री, यात्री परेशान

Omicron India Live Updates: देश में एक्टिव मामलों की संख्या 77,002 है और ओमीक्रोन के सबसे अधिक मामले दिल्ली में हैं

अपडेटेड Dec 29, 2021 पर 3:28 PM
Story continues below Advertisement
देश में ओमीक्रोन के मामले 780 पार

Omicron India Covid Live Updates: दुनिया भर में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन से दहशत का माहौल है। ओमीक्रोन संक्रमित मरीजों की संख्या भारत में तेजी से बढ़ रही है। देश में ओमीक्रोन के अब तक 781 मामले सामने आए हैं।

इधर देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 9,195 नए मामले सामने आए हैं वहीं कल यानी 28 दिसंबर को 6,358 नए मामले सामने आए थे।

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ओमीक्रोन के 238 मामले सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र में 167, गुजरात में 73, केरल में 65 और तेलंगाना में ओमीक्रोन के 62 मामले सामने आ चुके हैं। इसी तरह राजस्थान में 46, कर्नाटक में 34, तमिलनाडु में 34 और हरियाणा में 12 मामले सामने आ चुके हैं।


राजधानी दिल्ली में मेट्रो, बसों को 50 फीसदी क्षमता के साथ चलाया जा रहा है। इससे हालात बदल गए हैं। मेट्रो स्टेशन के बाहर यात्रियों की लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। लोगों को स्टेशन में एंट्री के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम (Ma Subramanian) ने बुधवार को बताया कि राज्य में ओमीक्रोन के मामले बढ़कर कुल 45 हो गए हैं। जितने भी ओमीक्रोन के मरीज सामने आए हैं, सबको दो बार वैक्सीन लगाई जा चुकी थी और उनमें कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि राज्य की राजधानी चेन्नई में ओमीक्रोन के खतरे के बीच होटलों और सार्वजनिक स्थानों (public places) पर नए साल के जश्न पर पाबंदी लगा दी गई है।

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) ने कहा कि उनका बेटा हारून (Haroon) कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया है। दोनों ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। रणवीर से सोशल मीडिया पर यह जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। बता दें कि हारून और मैं छुट्टियां मनाने गोवा गए थे और मुंबई की उड़ान के लिए नियमित आरटी-पीसीआर टेस्ट के दौरान उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के मामलों में दिनों दिन बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में कई राज्यों ने इसके प्रसार पर रोक लगाने के लिए नए साल के जश्न पर पाबंदी लगा दी है। इस बढ़ते संकट को देखते हुए 8 राज्यों ने नाइट कर्फ्यू लगा दिया है।

केरल

केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,472 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 38 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। एक दिन में 3,052 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 20,400 है। वहीं राज्य में अब तक कुल 47,066 मरीजों की मौत हो चुकी है।

COVID-19: बूस्टर डोज के लिए 60 साल से अधिक उम्र के लोगों नहीं दिखाना होगा को-मोर्बिडिटीज सर्टिफिकेट, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,172 नए मामले सामने आए हैं और 22 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 1,098 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 11,492 है। महाराष्ट्र में मंगवार को ओमीक्रोन के कोई भी नए मामले नहीं आए है। राज्य में ओमीक्रोन के कुल मामले 167 हैं।

दिल्ली

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 496 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान एक मरीज की मौत हो गई है और 172 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 1,612 है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 14,44,179 है और अब तक कुल 25,107 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। अब तक कुल 14,17,460 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 0.89 फीसदी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।