Get App

Omicron India Live Updates: दिल्ली मेट्रो स्टेशन के बाहर यात्रियों की लगी लंबी कतारें, घंटों बाद मिल रही है एंट्री, यात्री परेशान

Omicron India Live Updates: देश में एक्टिव मामलों की संख्या 77,002 है और ओमीक्रोन के सबसे अधिक मामले दिल्ली में हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 29, 2021 पर 3:28 PM
Omicron India Live Updates: दिल्ली मेट्रो स्टेशन के बाहर यात्रियों की लगी लंबी कतारें, घंटों बाद मिल रही है एंट्री, यात्री परेशान
देश में ओमीक्रोन के मामले 780 पार

Omicron India Covid Live Updates: दुनिया भर में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन से दहशत का माहौल है। ओमीक्रोन संक्रमित मरीजों की संख्या भारत में तेजी से बढ़ रही है। देश में ओमीक्रोन के अब तक 781 मामले सामने आए हैं।

इधर देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 9,195 नए मामले सामने आए हैं वहीं कल यानी 28 दिसंबर को 6,358 नए मामले सामने आए थे।

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ओमीक्रोन के 238 मामले सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र में 167, गुजरात में 73, केरल में 65 और तेलंगाना में ओमीक्रोन के 62 मामले सामने आ चुके हैं। इसी तरह राजस्थान में 46, कर्नाटक में 34, तमिलनाडु में 34 और हरियाणा में 12 मामले सामने आ चुके हैं।

राजधानी दिल्ली में मेट्रो, बसों को 50 फीसदी क्षमता के साथ चलाया जा रहा है। इससे हालात बदल गए हैं। मेट्रो स्टेशन के बाहर यात्रियों की लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। लोगों को स्टेशन में एंट्री के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें