Coronavirus Omicron India Live Updates: देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 14,35,569 है और अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,68,47,16,068 पहुंच गया है
दिल्ली में एक दिन में 2,668 नए मामले सामने
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,668 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 13 मरीजों की मौत हो गई है और एक दिन में 3,895 मरीज ठीक हुए हैं। एक्टिव मामले 13,630 हो गए हैं।
गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 7,606 नए मामले आए हैं। 34 लोगों की मौत हो गई है और 13,195 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोविड के एक्टिव मामलों की संख्या 63,564 है।
केरल में एक्टिव मामलों की संख्या 3,69,073 है
केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 42,677 नए मामले सामने आए हैं और 36 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। इस दौरान 1,144 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 3,69,073 हैं।
अब तक कुल 73,58,04,280 सैंपल टेस्ट किए गए हैं
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (Indian Council of Medical Research-ICMR) के मुताबिक, 03 फरवरी तक कुल 73,58,04,280 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। वहीं 03 फरवरी को 16,11,666 सैंपल टेस्ट किए गए हैं।
दैनिक पॉजिटिविटी रेट 9.27% हो गई है
दैनिक पॉजिटिविटी रेट 9.27 फीसदी हो गई है। वहीं कोरोना संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,68,47,16,068 पहुंच गया है।
यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4,19,52,712 हो गई है और अब तक कुल 5,00,055 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना से 2,46,674 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक कुल 4,00,17,088 मरीज ठीक हो चुके हैं। एक्टिव मामलों की संख्या 14,35,569 है।
पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,49,394 नए मामले सामने आए हैं और 1,072 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। वहीं कल यानी 03 फरवरी को 1,72,433 नए मामले सामने आए थे और 1,008 मरीजों की मौत हो गई थी।
दुनिया भर में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन से दहशत का माहौल है। नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। कल मुकाबले आज नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में गिरावट आई है।