Omicron India Covid Live Updates: दुनिया भर में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन से दहशत का माहौल है। ओमीक्रोन संक्रमित मरीजों की संख्या भारत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इधर देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कल के मुकाबले गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,85,914 नए मामले सामने आए हैं और 665 मरीजों की मौत हो गई है। वहीं कल यानी 25 जनवरी को 2,55,874 नए मामले सामने आए थे और 614 लोगों की मौत हो गई थी।
यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 2,99,073 मरीज ठीक हुए हैं। एक्टिव मामलों की संख्या 22,23,018 है और कुल पॉजिटिविटी रेट 16,16 फीसदी हो गई है। देश में कोरोना संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,63,58,536 पहुंच गया है।
केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 55,475 नए मामले सामने आए हैं और 70 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। इस दौरान 30,226 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 2,85,365 हैं। अब तक कुल 52,141 मरीजों की मौत हो चुकी है।
गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 16,608 नए मामले आए हैं। 28 लोगों की मौत हो गई है और प्रदेश में कोविड के एक्टिव मामलों की संख्या 1,34,261 है। अब तक कुल 9,48,405 मरीज ठी हो चुके हैं और कुल 10,302 मरीजों की मौत हो चुकी है।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 33,914 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 86 लोगों की मौत हो गई है और 30,500 लोग ठीक हुए हैं। एक्टिव मामलों की संख्या 3,02,923 है। मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1815 नए मामले सामने आए हैं और 10 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 753 मरीज ठीक हुए हैं। शहर में एक्टिव मामलों की संख्या 22,185 है।
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 6,028 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 31 मरीजों की मौत हो गई है और एक दिन में 9,127 मरीज ठीक हुए हैं। एक्टिव मामले घटकर 42,010 हो गए हैं। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 10.55 फीसदी है।