Omicron India Live Updates: देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 21,87,205 है और अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,61,92,84,270 पहुंच गया है
संसद भवन परिसर में अब तक कुल 875 लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। राज्यसभा सचिवालय में 271 लोग अब तक वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (Indian Council of Medical Research-ICMR) के मुताबिक, 22 जनवरी तक कुल 71,55,20,580 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। वहीं 22 जनवरी को 18,75,533 सैंपल टेस्ट किए गए हैं।
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 11,486 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 45 मरीजों की मौत हो गई है और एक दिन में 14,802 मरीज ठीक हुए हैं। एक्टिव मामले घटकर 58,593 हो गए हैं। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 16.36 फीसदी है।
महाराष्ट्र में ओमीक्रोन के कुल 2759 मामले हुए
महाराष्ट्र में ओमीक्रोन के 416 नए मामले सामने आए
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 46,393 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 48 लोगों की मौत हो गई है और 30,795 लोग ठीक हुए हैं। एक्टिव मामलों की संख्या 2,79,930 है। राज्य में अब तक ओमीक्रोन के कुल मामले बढ़कर 2759 हो गए हैं। इनमें से 416 नए मामले सामने आए हैं।
केरल में पिछले 24 घंटे में 1,00,735 सैपल्स टेस्ट किए गए हैं
केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 45,136 नए मामले सामने आए हैं और 70 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। इस दौरान 21,324 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 2,47,227 हैं। पिछले 24 घंटे में 1,00,735 सैपल्स टेस्ट किए गए हैं।
देश में आज कल के मुकाबले 4,171 मामले कम आए हैं
देश में आज कल के मुकाबले 4,171 मामले कम आए हैं। वहीं कल यानी 22 जनवरी को 3,37,704 नए मामले सामने आए थे।
देश में कोरोना संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,61,92,84,270 पहुंच गया है।
यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 2,59,168 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं अब कुल 3,65,60,650 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या 21,87,205 है और अब तक कुल 4,89,409 मरीजों की मौत हो चुकी है। देश में कुल पॉजिटिविटी रेट 17.78 फीसदी हो गई है।
पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3,33,533 नए मामले सामने आए हैं और 525 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कल यानी 22 जनवरी को 3,37,704 नए मामले सामने आए थे और 488 लोगों की मौत हो गई थी।
दुनिया भर में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन से दहशत का माहौल है। ओमीक्रोन संक्रमित मरीजों की संख्या भारत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इधर देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कल के मुकाबले गिरावट आई है।