Omicron India Live Updates: देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 8,21,446 है और वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,52,89,70,294 पहुंच गया है
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की एक्स वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) कोविड 19 के नए वेरिएंट ओमीक्रोन (Omicron) से संक्रमित हो गई हैं. इस बात की जानकारी सुजैन खान ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करके दी है।
DDMA ने अपनी जारी की गई गाइडलाइंस में कहा है कि दिल्ली में सभी प्राइवेट ऑफिस बंद रहेंगे। सिर्फ वही ऑफिस खुले रह सकते हैं, जिन्हें छूट दी गई है। वर्क फ्रॉम होम नियम का पालन करना होगा। सभी रेस्टोरेंट और बार बंद रहेंगे। हालांकि खाना पैक कराकर ले जाने की सुविधा दी गई है।
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 156.71 करोड़ से ज्यादा डोज मुहैया कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 17.11 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध है।
यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में प्रीकॉशन डोज की कल कुल 9,84,676 डोज लगाई गई है। जिसमें से हेल्थकेयर वर्कर्स को 5,19,604, फ्रंटलाइन वर्कर्स को 2,01,205 और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को 2,63,867 प्रीकॉशन डोज लगाई गई है।
टेलीविजन और फुटवियर जैसे प्रोडक्ट्स के रिटेल विक्रेताओं और वितरकों (Distributions) ने कोरोना के नए वेरिएंट के कारण पैदा हुई अनिश्चितता और इसके कारण लागू हो सकने वाली पाबंदियों की संभावना के बीच, पिछले 15 दिनों के मुकाबले अपनी इन्वेंट्री में सालाना आधार पर करीब एक तिहाई की कटौती कर दी है।
देश में कोरोना वायरस का दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 10.64% है।
केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 5,797 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 19 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। एक दिन में 2,796 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 37,736 है। वहीं अब तक कुल 49,757 मरीजों की मौत हो चुकी है।
गुजरात में ओमीक्रोन के मामले बढ़कर 264 हो गए हैं।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस के 13,648 नए मामले सामने आए हैं। एक दिन में 05 मरीजों की मौत हो गई है और 27,214 मरीज ठीक हुए हैं। शहर में एक्टिव मामलों की संख्या 1,03,862 है।
मुंबई में कोरोना वायरस के 13,648 नए मामले सामने आए हैं।
महाराष्ट्र में ओमीक्रोन के मामले बढ़कर 1247 हो गई है।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 33,470 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 8 लोगों की मौत हो गई है। एक दिन में 29,671 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 2,06,046 हो गई है। अब तक कुल 66,02,103 मरीज ठीक हो चुके हैं। सूबे में ओमीक्रोन के मामलों की संख्या बढ़कर 1,247 हो गई है।
देश में कोरोना वायरस का दैनिक पॉजिटिविटी रेट 10.64 फीसदी है। ओमीक्रोन के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,461 हो गई है। जिसमें 1,711 मरीज ठीक हो चुके हैं।
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (Indian Council of Medical Research-ICMR) के मुताबिक, 10 जनवरी तक कुल 69,31,55,280 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। वहीं 10 जनवरी को 15,79,928 सैंपल टेस्ट किए गए हैं।
देश में कोरोना संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,52,89,70,294 पहुंच गया है।
यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक देश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3,58,75,790 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 69,959 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं अब तक कुल 3,45,70,131 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या 8,21,446 हैं। अब तक कुल 4,84,213 मरीजों की मौत हो चुकी है।
पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,68063 नए मामले सामने आए हैं और 277 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कल यानी 10 जनवरी को 1,79,723 नए मामले समाने आए थे और 146 लोगों की मौत हो गई थी।
दुनिया भर में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन से दहशत का माहौल है। ओमीक्रोन संक्रमित मरीजों की संख्या भारत में तेजी से बढ़ रही है। इधर देश में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में भी दिनों दिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।