Omicron: शरीर के इन अंगों में बढ़ रहा है दर्द तो हो जाएं सावधान, कोविड की चपेट में आने के हैं संकेत

कोरोना वायरस के लक्षणों में अब सिर्फ सर्दी, बुखार जैसे ही लक्षण नहीं रह गए हैं। इसके कुछ ऐसे लक्षण सामने आए हैं। जिससे लोगों की टेंशन बढ़ती जा रही है

अपडेटेड Jul 02, 2022 पर 10:24 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कोरोना वायरस जब से शुरू हुआ तब से इसके लक्षणों की लिस्ट बढ़ती जा रही है।

देश में कोरोना संक्रमण महामारी ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। नए कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीच कोरोना के नए-नए वेरिएंट पैदा हो रहे है। जिससे देश वासियों की टेंशन बढ़ती जा रही है। बता दें कि कोरोना महामारी अब सिर्फ सर्दी, बुखार जुकाम तक ही सीमित नहीं रह गया है। इसके कुछ ऐसे लक्षण सामने आए हैं। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। शरीर में अगर मांसपेशियों और सिर में दर्द बढ़ता जा रहा है तो ये भी कोरोना के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।

दरअसल, कई यूरोपीय देशों में तो कोरोना वायरस महामारी अभी भी तबाही का कारण बनी हुई है। इधर भारत के भी कई राज्यों में कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल जैसे राज्य कोरोना के गढ़ बनते जा रहे हैं।

Coronavirus Updates: कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, एक दिन 17,092 नए केस दर्ज, 29 लोगों की मौत

सिर दर्द


सिर दर्द कोरोना वायरस का अहम लक्षण बनता जा रहा है। एक स्टडी में कहा गया है कि बहुत कम लोग जानते हैं कि सिर दर्द कोरोना वायरस के शुरुआती लक्षणों में शामिल है। यह दर्द 3-5 दिन तक रह सकता है। कोविड में होने वाला सिर दर्द हल्का तेज हो सकता है। इसमें ऐसा लगता है जैसे कोई सिर पर वार कर रहा है। यह सिरदर्द पेन किलर्स से भी ठीक नहीं होता है। लिहाजा कोरोना वायरस के प्रति सतर्क रहना बहुत जरूरी है।

मांसपेशियों में दर्द

इन दिनों देश में कोरोना वायरस के वेरिएंट ओमीक्रोन का कहर जारी है। बहुत से लोगों को मांसपेशियों में दर्द की शिकायतें सामने आ रही हैं। पैरों और कंधों में दर्द महसूस होता है। इस दर्द को कोविड का शुरुआती लक्षण भी माना जाता है। यह कमजोरी और थकावट से भी हो सकता है। मांसपेशियों में दर्द 2-3 दिन तक रह सकता है। सिर दर्द की तरह ये भी कोविड का शुरुआती संकेत है। हालांकि कोविड के अलावा अन्य किसी समस्या का भी संकेत हो सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।