Covid-19: अब बुखार नहीं कोरोना का ये हैं सबसे बड़े लक्षण, स्टडी में हुए चौंकाने वाले खुलासे

Covid-19: कोरोना वायरस संक्रमण में अब कई लोगों को बुखार नहीं आता है। नई स्टडी के मुताबिक, सिर दर्द, नाक बंद होना, गले में खराश जैसे अहम लक्षण सामने आए हैं

अपडेटेड Jul 16, 2022 पर 8:29 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ओमीक्रोन के BA.4, BA.5 जैसे नए तमाम सब-वेरिएंट्स बढ़ते जा रहे हैं।

कोरोना वायरस के फैलने की रफ्तार अब पहले जैसी नहीं है, लेकिन खतरा कहीं गया नहीं है। इस बीच कोरोना वायरस के लक्षणों में बदलाव भी देखने को मिल रहा है। हाल ही में की गई नई स्टडी के मुताबिक, अब बुखार (Fever) कोविड का सबसे आम लक्षण नहीं रह गया है। कई मरीजों में सबसे बड़ा लक्षण गले में खराश (Sore Throat) पाया गया है। करीब 17,500 लोगों पर की गई स्टडी के आंकड़ों के अनुसार गले में खराश अब कोविड-19 का सबसे पहला लक्षण बन गया है।

जॉय कोविड स्टडी के मुताबिक, सिरदर्द (Headache) और नाक बंद होने (Blocked Nose) के लक्षण सबसे ज्यादा देखे जा रहे हैं। कोरोना महामारी की शुरुआत में बुखार होना या गंध की कमी जैसे लक्षण सामने नजर आते हैं। लेकिन अब ऐसे लक्षणों में कमी आई है।

नए आंकड़ों के अनुसार, किसी व्यक्ति में कोरोना की पहचान करने के लिए गले में खराश अब मुख्य लक्षण बन गया है। इस स्टडी में खांसी, कर्कश आवाज, छींकना, थकान और मांसपेशियों में दर्द को भी सामान्य लक्षणों के रूप में बताया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि, जॉय हेल्थ स्टडी में कहा गया है कि अभी भी बहुत से लोग कोरोना संक्रमित हैं। अगर आपके पास इस समय कोई सर्दी जैसा लक्षण है, तो ये ठंड के रूप में कोविड होने की संभावना है। इस स्टडी में आगे ये भी कहा गया है कि कोरोना वायरस के वेरिएंट ओमीक्रोन के सब-वेरिएंट अभी भी मौजूद हैं। इसमें BA.4, BA.5 जैसे तमाम सब-वेरिएंट्स हैं। ये ऐसे सब वेरिएंट्स हैं जो किसी भी संक्रमित मरीज को फिर से अपनी चपेट में ले सकते हैं।

Monkeypox: भारत में अलर्ट! केरल में भेजी गई उच्च स्तरीय टीम, जानें इस खतरनाक वायरस के लक्षण


कोरोना दे रहा है चकमा

वहीं WHO का कहना है कि कोविड-19 लगातार विकसित हो रहा है और बहुत चालाक होता जा रहा है। इसके नए-नए वैरिएंट्स पैदा हो रहे हैं। जिससे लोगों की टेंशन बढ़ती जा रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।