Omicron Subvariant BA.4 Case: पूरी दुनिया से कोरोना वायरस महामारी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले तीन साल से इस महामारी ने न जाने कितने लोगों का जीवन तहस-नहस कर दिया है। इसके नए-नए वेरिएंट पैदा हो रहे हैं। जिससे पूरी दुनिया की टेंशन बढ़ती जा रही है। इसका प्रकोप एक बार फिर से तेजी से बढ़ रहा है। अब रूस में कोरोना वायरस के स्ट्रेन ओमिक्रोन (Omicron) के सब वेरिएंट BA.4 पाया गया है। रूस में यह नया सब वेरिएंट है। ये बेहद संक्रामक है। रूस (Russia) की राष्ट्रीय उपभोक्ता स्वास्थ्य निगरानी संस्था (Rospotrebnadzor) ने इसकी जानकारी दी है।
चीन से निकले इस खतरनाक वायरस का सफर अभी तक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। Rospotrebnadzor के सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर एपिडेमियोलॉजी में जीनोम रिसर्च के हेड कामिल खफीजोव (Kamil Khafizov) ने कहा कि पिछले महीने एकत्र किए गए एक सैंपल की जांच के दौरान BA.4 के बारे में पता चला है।
कामिल ने कहा कि रूस में कोरोना के जो भी मामले सामने आ रहे हैं। उनमें 95 फीसदी मामलों में ओमीक्रोन के सब वेरिएंट BA.2 ही पाया गया है। ओमीक्रोन के सब वेरिएंट BA.4 और BA.5 अन्य वेरिएंट के मुकाबले सबसे ज्यादा तेजी से फैलता है। जीनोम रिसर्च के हेड कामिल खफीजोव ने बताया कि ये सैंपल मई के आखिरी में लिये गए थे। बता दें कि BA.4 ओमिक्रोन सब वेरिएंट L452R म्यूटेशन कैरी करता है। जो कि इसके पहले डेल्टा वेरिएंट में भी पाया गया था। यह खास तौर का म्यूटेशन वायरस को और ज्यादा संक्रामक बनाता है। इसके साथ ही मनुष्य की कोशिकाओं पर हमले करने की शक्ति में भी इजाफा करता है।
जानिए क्या BA.4 और BA.5 नए वायरस हैं
BA.4 और BA.5 कोरोना वायरस के वेरिएंट ओमीक्रोन के सब वेरिएंट हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सबसे पहले कोरोना वायरस आया। इसके बाद ओमीक्रोन आया। फिर इसके सब वेरिएंट आए। जिन्हें जिन्हें BA.4 और BA.5 के रूप में जाना जाता है। बेशक इनके लक्षण हल्के हैं लेकिन इनमें तेजी से फैलने की क्षमता है।
अभी तक BA.4 वेरिएंट से जुड़े कोई खास लक्षण नहीं मिले हैं। यह नया वेरिएंट नहीं है। लिहाजा इसमें कोई अलग घटना के आसार नहीं हैं। यह ओमीक्रोन परिवार का है। ऐसे में कहा जा सकता है कि जो लक्षण ओमीक्रोन के रहेंगे। वही लक्षण BA.4 के भी हो सकते हैं। रहेंगे। ओमीक्रोन के संक्रमण के दौरान देखे जाने वाले कोरोना के सामान्य लक्षण गले में खराश, गले में खुजली, सिरदर्द, बुखार, थकान और मांसपेशियों में दर्द हैं।