Omicron Updates: इन 8 राज्यों ने नए साल के जश्न पर लगाई पाबंदी, देखिए पूरी लिस्ट

देखिए उन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की लिस्ट जिन्होंने नए साल के जश्न में पाबंदी लगाई है

अपडेटेड Dec 29, 2021 पर 10:51 AM
साल 2022 के जश्न पर रोक

देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के मामलों में दिनों दिन बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में कई राज्यों ने इसके प्रसार पर रोक लगाने के लिए नए साल के जश्न पर पाबंदी लगा दी है। इस बढ़ते संकट को देखते हुए 8 राज्यों ने नाइट कर्फ्यू लगा दिया है।

देश में ओमीक्रोन के अब तक 781 मामले सामने आए हैं। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ओमीक्रोन के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। राज्य में 238 मामले सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र में 167, गुजरात में 73, केरल में 65 और तेलंगाना में ओमीक्रोन के 62 मामले सामने आ चुके हैं। इसी तरह राजस्थान में 46, कर्नाटक में 34, तमिलनाडु में 34 और हरियाणा में 12 मामले सामने आ चुके हैं।

इन राज्यों ने लगाई पाबंदी


दिल्ली

साल 2022 के पहले सख्त पाबंदी लगाने वालों में दिल्ली सबसे ऊपर है। राज्य में ओमीक्रोन के मामले बढ़ने की वजह से येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। राज्य में रात बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके अलावा रेस्टोरेंट, बार, सार्वजनिक वाहनो को 50 फीसदी क्षमता के साथ चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक पांच से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक लगा दी है। रेस्टोरेंट को 50 फीसदी क्षमता के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं। मुंबई की सिविक बॉडी (civic body) ने किसी भी खुली या बंद जगहों पर नए साल के जश्न पर पाबंदी लगा दी है।

कर्नाटक

कर्नाटक में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा कर्नाटक सरकार ने पब, रेस्टोरेंट और होटलों में नए साल के जश्न पर पाबंदी लगा दी है। वहीं राज्य सरकार ने बाहर खुली जगह पर खास तौर से DJ के साथ नए साल का जश्न मनाने वालों के लिए नए साल की पार्टी और समारोहों पर पाबंदी लगा दी है। हालांकि पब और क्लबों को 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक अपनी 50 फीसदी बैठने की क्षमता के साथ काम करने के लिए कहा गया है।

केरल

केरल में रात के समय नए साल का जश्न मनाने के लिए पाबंदी लगा दी है। पब, रेस्टोरेंट बार को 60 फीसदी बैठने की क्षमता के साथ काम कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश सरकार ने ओमीक्रोन के प्रसार को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया है।

गुजरात

गुजरात सरकार ने भी राज्य के कुछ शहरों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, जूनागढ़, भावनगर और गांधीनगर में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। पहले इन शहरों में रात 1 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू था।

Omicron India: भारत में ओमीक्रोन के अब तक 781 मामले दर्ज, दिल्‍ली के मामलों ने बढ़ाई टेंशन

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश सरकार ने भी कई राज्यों में ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया है।

ओडिशा

ओडिशा सरकार ने 2 जनवरी 2022 तक नए साल के जश्न पर अतिरिक्त पाबंदी लगाने का फैसला किया है। राज्य सरकार ने राज्य भर में होटल, क्लब, रेस्टोरेंट, पार्क, कन्वेंशन हॉल और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर नए साल के जश्न पर पाबंदी लगा दी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।