Get App

Video: महिला ने कहा “अंकल मेरे मम्मी-पापा ने पैसे देकर पढ़ाया है, फ्री में नहीं”, फिर स्कैमर भाग खड़ा हुआ

Online Fraud: इन दिनों नए-नए तरीकों से ऑनलाइन फ्रॉड का काला खेल किया जा रहा है। साइबर ठग अब फोन पे, गूगल पे पर भी ठगी करने लगे हैं। थोड़ा भी सावधानी हटी तो समझिए कि तगड़ा चूना लग जाएगा। ऐसे ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। जिसमें महिला की समझदारी से ठग को दुम दबाकर भाग पड़ा

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 13, 2024 पर 4:39 PM
Video: महिला ने कहा “अंकल मेरे मम्मी-पापा ने पैसे देकर पढ़ाया है, फ्री में नहीं”, फिर स्कैमर भाग खड़ा हुआ
Online Fraud: ऑनलाइन ठगी करने वाले की महिला ने जमकर क्लास लगा दी। इसके बाद तो उसके होश उड़ गए।

आजकल डिजिटल युग है। सिर्फ एक क्लिक पर ढेरों काम हो जाते हैं। लेकिन अब सावधानी हटने पर खतरा भी बढ़ने लगा है। बहुत से लोग ऑनलाइन ठगी के शिकार हो रहे हैं। लोगों को ठगने के लिए इन दिनों स्कैमर्स और साइबर क्रिमिनल्स हर दिन नए तरीके ईजाद कर रहे हैं। डिजिटल युग में जहां इंटरनेट ने हमें कई सुविधाएं मुहैया कराई है। वहीं साइबर अपराधियों ने भी नए-नए तरीके बनाए हैं। लोगों को धोखा देकर उनकी मेहनत की गाढ़ी कमाई एक झटके में लूटकर फरार हो जाते हैं। ऐसे ही सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक स्कैमर महिला से ठगी की कोशिश कर रहा है। लेकिन सफल नहीं हो पाता।

दरअसल, कॉल के जरिए स्कैम करने का एक नया ट्रेंड पिछले कुछ दिनों में काफी तेजी से फैला है। जिसमें स्कैमर पहले तो फोन पर अकाउंट में पैसे भेजने वाले मैसेज जैसा सेम संदेश भेजते हैं। फिर कॉल करके आपसे उनके अकाउंट में पैसे भेजने के लिए कहते है। लेकिन इस पूरी प्रक्रिया में आपके अकाउंट में एक भी रुपया नहीं आता है। इस बीच बहुत से ठगी के शिकार हो जाते हैं।

महिला ने स्कैमर की लगा दी क्लास

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें स्कैमर महिला से ऑनलाइन ठगी की कोशिश कर रहा है। लेकिन महिला ने समझदारी से काम लिया। स्कैमर ने महिला को फोन करके कहा कि उसने उन्हें 10,000 रुपये भेजें है। अशोक शर्मा के नाम से। जिस पर महिला स्कैमर से कहती है कि उसके पास कोई पैसे नहीं आए हैं। फिर स्कैमर महिला से कहता है कि अपना ‘गूगल पे’ चेक करो। फिर महिला उसे कहती है कि नहीं अंकल पैसे नहीं आए है, पैसे भेजिएगा तब पैसे आएंगे न। फिर स्कैमर महिला से कहता है कि ‘लेकिन मैंने तो भेज दिए है।’ महिला कहती है कि ‘अंकल मम्मी-पापा ने पैसे देकर पढ़ाया है। फ्री में नहीं पढ़ाया।‘ इसके जवाब में स्कैमर कहता है कि ‘नहीं, मुझे लगा आप सरकारी स्कूल से पढ़ी होंगी।’ उसके बाद महिला जब घोटालेबाज को पुलिस कंप्लेंट की धमकी देती है, तो उसकी बोलती बंद हो जाती है और वह तुरंत कॉल कट करके भाग खड़ा हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें