ऑनलाइन होटल बुकिंग प्लेटफॉर्म ओयो (Oyo) के CEO रितेश अग्रवाल ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वे पिता बनने वाले हैं। अपने ऑफीशियल एक्स (X) पर अग्रवाल ने लिखा कि उनकी पत्नी उनके लिए पावर सोर्स रही हैं। वे दोनों ही 11 साल में मिले थे और अब उन्होंने ऐलान किया है कि वे अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं। उन्होंने लिखा कि ग्यारह साल पहले मेरी मुलाकात गीत से हुई थी, जब मैं एक लड़का था और अपने सपनों के पीछे भाग रहा था। मैं अपने परिवार को यह समझाने की कोशिश कर रहा था कि मैं अपनी खुद की कंपनी बनाना चाहता हूं। इस दौरान केवल मेरी पत्नी ही मेरे साथ थी। अग्रवाल ने X पर लिखा कि मुझे आपके साथ यह सब शेयर करते हुए काफी खुशी हो रही है।
रितेश अग्रवाल ने आगे लिखा कि मैंने और मेरी पत्नी ने एक साथ काफी कुछ झेला है। उन्होंने यूजर्स से अपने पहले बच्चे के लिए लंगोट से लेकर खिलौनों तक के बारे में राय मांगी। उन्होंने लिखा कि अब गीत और मैं बचपने से निकल कर माता-पिता बनने जा रहे हैं। मैं इससे ज्यादा खुश कभी नहीं हो सकता। मुझे आप सब के साथ यह शेयर करते हुए भी काफी खुशी हो रही है। रितेश की पोस्ट पर अब यूजर्स कमेंट कर उनको बधाई भी दे रहे हैं।
यूजर्स ने दी रितेश को बधाई
रितेश अग्रवाल को यूजर्स ने बधाई संदेश भी भेजे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि गीत और छोटी बच्ची, आपको बधाई और आशीर्वाद! हमारे साथ इस न्यूज को शेयर करने के लिए शुक्रिया। वहीं एक और यूजर ने लिखा शानदार खबर है रितेश और गीत। अगली बार जब हम मिलेंगे तो मैं आपके लिए बेबीब्योर्न लाऊंगा। वहीं एक तीसरे यूजर ने लिखा कि इस असीमित खुशी की जर्नी में आपका वेलकम है। रितेश अग्रवाल और गीत ने इसी साल मार्च में दिल्ली में शादी की थी। उनकी शादी में स्टार्टअप जगत के कई दिग्गजों ने शिरकत भी की थी।