Get App

Oyo के फाउंडर और CEO रितेश अग्रवाल बनने वाले हैं पिता, ऑफीशियल X अकाउंट पर शेयर की खुशखबरी

ऑफीशियल एक्स (X) पर अग्रवाल ने लिखा कि उनकी पत्नी उनके लिए पावर सोर्स रही हैं। वे दोनों ही 11 साल में मिले थे और अब उन्होंने ऐलान किया है कि वे अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं। उन्होंने लिखा कि ग्यारह साल पहले मेरी मुलाकात गीत से हुई थी, जब मैं एक लड़का था और अपने सपनों के पीछे भाग रहा था। मैं अपने परिवार को यह समझाने की कोशिश कर रहा था कि मैं अपनी खुद की कंपनी बनाना चाहता हूं

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Oct 13, 2023 पर 10:41 PM
Oyo के फाउंडर और CEO रितेश अग्रवाल बनने वाले हैं पिता, ऑफीशियल X अकाउंट पर शेयर की खुशखबरी
ऑनलाइन होटल बुकिंग प्लेटफॉर्म ओयो (Oyo) के CEO रितेश अग्रवाल ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वे पिता बनने वाले हैं।

ऑनलाइन होटल बुकिंग प्लेटफॉर्म ओयो (Oyo) के CEO रितेश अग्रवाल ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वे पिता बनने वाले हैं। अपने ऑफीशियल एक्स (X) पर अग्रवाल ने लिखा कि उनकी पत्नी उनके लिए पावर सोर्स रही हैं। वे दोनों ही 11 साल में मिले थे और अब उन्होंने ऐलान किया है कि वे अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं। उन्होंने लिखा कि ग्यारह साल पहले मेरी मुलाकात गीत से हुई थी, जब मैं एक लड़का था और अपने सपनों के पीछे भाग रहा था। मैं अपने परिवार को यह समझाने की कोशिश कर रहा था कि मैं अपनी खुद की कंपनी बनाना चाहता हूं। इस दौरान केवल मेरी पत्नी ही मेरे साथ थी। अग्रवाल ने X पर लिखा कि मुझे आपके साथ यह सब शेयर करते हुए काफी खुशी हो रही है।

काफी खुश नजर आए रितेश

रितेश अग्रवाल ने आगे लिखा कि मैंने और मेरी पत्नी ने एक साथ काफी कुछ झेला है। उन्होंने यूजर्स से अपने पहले बच्चे के लिए लंगोट से लेकर खिलौनों तक के बारे में राय मांगी। उन्होंने लिखा कि अब गीत और मैं बचपने से निकल कर माता-पिता बनने जा रहे हैं। मैं इससे ज्यादा खुश कभी नहीं हो सकता। मुझे आप सब के साथ यह शेयर करते हुए भी काफी खुशी हो रही है। रितेश की पोस्ट पर अब यूजर्स कमेंट कर उनको बधाई भी दे रहे हैं।

शार्क टैंक इंडिया 3 में जज की भूमिका में रहेंगे Inshorts के CEO अजहर इकबाल | Moneycontrol Hindi

यूजर्स ने दी रितेश को बधाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें