ऑनलाइन होटल बुकिंग प्लेटफॉर्म ओयो (Oyo) के फाउंडर रितेश अग्रवाल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उनको अपनी शादी की निमंत्रण भी दिया। रितेश अग्रवाल ने पीएम मोदी से मुलाकात के बारे में बताया कि प्रधानमंत्री ने बड़ी ही गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। जिस गर्मजोशी के साथ पीएम ने उनका स्वागत किया है उसे वे शब्दों में बयान नहीं कर सकते हैं। पीएम मोदी के साथ अपनी स मुलाकात के बारे में रितेश ने ट्वीट भी किया है।
