महाशिवरात्रि पर मुकेश अंबानी और उनके बेटे आकाश ने सोमनाथ मंदिर का किया दर्शन, ₹1.51 करोड़ का दिया दान

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और उनके बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) ने शनिवार 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के मौके पर सोमनाथ मंदिर का दर्शन किया। आकाश अंबानी रिलायंस ग्रुप की टेलीकॉम यूनिट, रिलायंस जियो के चेयरमैन हैं

अपडेटेड Feb 18, 2023 पर 10:30 PM
Story continues below Advertisement
मुकेश अंबानी और उनके बेटे आकाश ने भगवान सोमनाथ का "अभिषेक" किया और पूजा-अर्चना की

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और उनके बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) ने शनिवार 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के मौके पर सोमनाथ मंदिर (Somnath Temple) का दर्शन किया। आकाश अंबानी रिलायंस ग्रुप की टेलीकॉम यूनिट, रिलायंस जियो के चेयरमैन हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन पीके लाहिड़ी और सचिव योगेंद्रभाई देसाई ने मंदिर पहुंचने पर उनका स्वागत किया। इस मौके पर अंबानी ने सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट को 1.51 करोड़ रुपये का दान दिया।

ऑयल से टेलीकॉम तक के कारोबार में मौजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और उनके बेटे ने भगवान सोमनाथ का "अभिषेक" किया और पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी ने उनके माथे पर चंदन का लेप चढ़ाया और दुशाला ओढ़ाया।

भगवान शिव के प्रति भरपूर श्रद्धा रखने वाले अंबानी परिवार अपनी परंपराओं से जुड़ा है और सभी हिंदू त्योहारों को उत्साह से मनाता है। आज भी जब पूरा देश महाशिवरात्रि के रंग में रंगा था अंबानी परिवार ने भी पूजा अर्चना की और इस पवित्र मौके पर दान किया।


यह भी पढ़ें- Stock Split: इस मल्टीबैगर स्टॉक ने एक साल में दिया 350% का रिटर्न, अब 1:2 के अनुपात में बांटेगी शेयर

महाशिवरात्रि, भगवान शिव का प्रमुख पर्व है। यह हिंदू धर्म के सबसे शुभ त्योहारों में से एक हैं और इसे बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह इसी दिन हुआ था। इसलिए इस त्योहार की महत्ता बढ़ जाती है।

बता दें कि सोमनाथ मंदिर, गुजरात के सौराष्ट्र में स्थित एक प्राचीन और ऐतिहासिक शिव मंदिर है। भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से इसे पहले ज्योतिर्लिंग के रूप में जाना जाता है। सोमनाथ मन्दिर की व्यवस्था और संचालन का कार्य सोमनाथ ट्रस्ट के अधीन है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।