OYO Hotels: क्या दिल्ली-NCR में भी नहीं मिलेगा अनमैरिड कपल्स को रूम? जानें क्या है सच

OYO ने मेरठ में एक नया नियम लागू किया है, जिसमें अनमैरिड कपल्स को रूम नहीं मिलेगा। अब उन्हें मैरिज सर्टिफिकेट दिखाना होगा। यह नियम फिलहाल मेरठ तक सीमित है, लेकिन OYO इसे अन्य शहरों में भी लागू कर सकता है। सोलो ट्रैवलर्स और अन्य लोगों पर यह नियम लागू नहीं होगा

अपडेटेड Jan 08, 2025 पर 3:24 PM
अब तक, OYO ने शादीशुदा कपल्स के साथ-साथ अनमैरिड कपल्स को भी रूम दिया है।

अगर आप और आपका पार्टनर OYO से रूम बुक करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है! OYO ने एक नया नियम लागू किया है, जो फिलहाल उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में लागू हो चुका है। अब,ओयो होटल्स अनमैरिड कपल्स को रूम नहीं देगा। इसका मतलब यह है कि अगर आप और आपके पार्टनर एक-दूसरे से शादी नहीं किए हैं, तो ओयो में चेक-इन करने में मुश्किल हो सकती है। OYO ने यह फैसला मेरठ में सोशल ग्रुप्स और नागरिक संगठनों के अनुरोध पर लिया है, जो चाहते थे कि अनमैरिड कपल्स को होटल्स में चेक-इन की अनुमति न दी जाए।

हालांकि, यह नियम सिर्फ मेरठ तक सीमित है, लेकिन ओयो ने संकेत दिया है कि इसे अन्य शहरों में भी लागू किया जा सकता है। तो, अगर आप दिल्ली-एनसीआर जैसे शहरों में रहते हैं, तो फिलहाल आपको चिंता करने की जरूरत नहीं, लेकिन भविष्य में यह नियम फैल सकता है।

क्या है नया नियम?


OYO ने मेरठ में नया नियम लागू किया है, जिसके तहत अनमैरिड कपल्स को रूम नहीं मिलेगा। अब, अगर आप और आपका पार्टनर ओयो होटल में रूम बुक करना चाहते हैं, तो आपको अपना मैरिज सर्टिफिकेट दिखाना होगा। यह नियम फिलहाल सिर्फ मेरठ में लागू किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर में क्या असर पड़ेगा?

दिल्ली-एनसीआर और बाकी शहरों में अभी यह नियम लागू नहीं किया गया है। अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं, तो फिलहाल इस बदलाव का असर नहीं होगा। लेकिन OYO ने बताया है कि अगर दूसरे शहरों से भी इस मुद्दे पर फीडबैक आता है, तो वह इस नियम को वहां भी लागू कर सकते हैं।

सोलो ट्रैवलर्स को दिखाना होगा सर्टिफिकेट?

नहीं, यह नियम सिर्फ कपल्स के लिए है। अगर आप अकेले यात्रा कर रहे हैं या किसी और कारण से रूम बुक कर रहे हैं, तो आपको सर्टिफिकेट दिखाने की जरूरत नहीं होगी। OYO ने साफ कहा है कि सोलो ट्रैवलर्स, स्टूडेंट्स, फैमिलीज और बिजनेस ट्रिप पर गए लोगों पर ये नियम लागू नहीं होंगे।

क्यों लिया गया ये कदम?

OYO ने यह कदम कुछ नागरिक संगठनों और सोशल ग्रुप्स के दबाव में लिया है। खासकर मेरठ में इन समूहों ने OYO से अनुरोध किया था कि वे अनमैरिड कपल्स को चेक-इन करने की अनुमति न दें। इसके बाद ओयो ने यह नया नियम लागू किया।अब देखना यह है कि ओयो इस नियम को और कहां लागू करता है, और क्या यह बाकी शहरों में भी वही असर दिखाएगा।

Brother Wedding: 6 भाइयों ने किया 6 बहनों से निकाह, खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, देखें वीडियो

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।