Brother Wedding: 6 भाइयों ने किया 6 बहनों से निकाह, खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, देखें वीडियो

Brother Wedding: सोशल मीडिया में शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो पाकिस्तान का बताया जा रहा है। इस वीडियो में 6 भाइयों ने 6 बहनों के साथ निकाह किया है। कहा जा रहा है कि दूल्हे और दुल्हन चचेरे भाई-बहन हैं। अब यह सामूहिक विवाह चर्चा का विषय बन गया है

अपडेटेड Jan 07, 2025 पर 2:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Brother Wedding: पाकिस्तान के मुल्तान में 6 भाइयों ने 6 बहनों के साथ निकाह किया है।

आज कल डिजिटल का जमाना है। कब कौन सी पोस्ट सुर्खियों बटोरने लगे। इसका कोई भरोसा नहीं है। ऐसे ही निकाह का एक एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो पाकिस्तान का बताया जा रहा है। जिसमें 6 भाइयों ने 6 बहनों के साथ निकाह किया है। यह एक सामूहिक निकाह है। इसमें करीब 100 लोग शामिल हुए थे। दूल्हे पक्ष का कहना है कि एक साथ निकाह करने से खर्च कम हो जाता है। निकाह एक सादगी का प्रतीक है। इस निकाह में किसी ने दहेज भी नहीं लिया है। हालांकि ऐसे निकाह के लिए सभी भाइयों को लंबा इंतजार करना पड़ा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला पाकिस्तान के मुल्तान का है। यहां एक साथ छह भाइयों ने छह बहनों से निकाह किया है। बताया जा रहा है कि दूल्हे और दुल्हन चचेरे भाई-बहन हैं। अब यह सामूहिक विवाह चर्चा का विषय बन गया है।  इस सामूहिक विवाह में सिर्फ 1 लाख पाकिस्तानी रुपये खर्च हुए हैं। भारतीय करंसी में देखें तो ये रकम सिर्फ 30,000 रुपये है।

दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग खुश


दरअसल, मोहम्मद लतीफ की 6 बेटियों ने अपने 6 चचेरे भाइयों के साथ एक भव्य समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। वहीं, शादी को लेकर एक दूल्हे का कहना है कि यह प्रेम विवाह है। जबकि, छह में से एक दुल्हन ने कहा कि सभी छह बहनें एक ही दिन शादी कर काफी खुश हैं। इस मौके पर दूल्हों ने जमकर भांगड़ा भी किया। इस समारोह में न तो दहेज लिया गया और न ही किसी भी तरह का गैर जरूरी खर्च किया गया। दूल्हों ने इस शादी को एक उदाहरण बनाने का इरादा किया और बताया कि इस्लाम शादी में सादगी और एकता की सलाह देता है।

दूल्हे के पिता ने दिया यह जवाब

वहीं, जब दूल्हों के पिता से इस मामले में बात की गई तो उनका कहना था कि उन्होंने अक्सर कई भव्य कार्यक्रम आयोजित किए हैं। परिवार के बुजुर्गों से जो कुछ भी आता है, उसे स्वीकार करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के आयोजन से परिवारों पर वित्तीय बोझ भी कम पड़ते हैं।

"India Gate का नाम बदलकर 'भारत माता द्वार' रखा जाए", बीजेपी नेता ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।