अगर आप और आपका पार्टनर OYO से रूम बुक करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है! OYO ने एक नया नियम लागू किया है, जो फिलहाल उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में लागू हो चुका है। अब,ओयो होटल्स अनमैरिड कपल्स को रूम नहीं देगा। इसका मतलब यह है कि अगर आप और आपके पार्टनर एक-दूसरे से शादी नहीं किए हैं, तो ओयो में चेक-इन करने में मुश्किल हो सकती है। OYO ने यह फैसला मेरठ में सोशल ग्रुप्स और नागरिक संगठनों के अनुरोध पर लिया है, जो चाहते थे कि अनमैरिड कपल्स को होटल्स में चेक-इन की अनुमति न दी जाए।
