एड में भगवान का सहारा लेना OYO को पड़ा भारी, फजीहत के बाद देनी पड़ी सफाई

OYO ने कहा कि कंपनी के एड का मकसद भारत में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना था, न कि किसी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना। कंपनी ने लिखा कि हम अपने देश की विविध आस्थाओं और मान्यताओं का बहुत सम्मान करते हैं और भारत की समृद्ध आध्यात्मिक परंपराओं का जश्न मनाते हैं

अपडेटेड Feb 22, 2025 पर 10:20 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
OYO ने एड में जिस पंचलाइन का इस्तेमाल किया है, उसे लेकर लोग नाराज दिखे।

हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की कंपनी ओयो (OYO) को अपना एक एडवर्टाइजमेंट भारी पड़ गया है। लोग बेहद नाराज हैं और उनकी नाराजगी दूर करने के लिए कंपनी को सफाई देनी पड़ी है। मामला अखबार में दिए गए एक एड का है, जिसमें कंपनी ने लिखा था, 'भगवान हर जगह है.. और ओयो भी'। इसके बाद ओयो ने लिखा है कि उसकी मौजूदगी अजमेर, वाराणसी, प्रयागराज, अमृतसर, हरिद्वार, मथुरा, नासिक, पुरी, ऋषिकेश, शिरडी, तिरुपति, उज्जैन और भारत के कई ऐसे धार्मिक शहरों में कंपनी की सर्विस वाले 1000 से ज्यादा स्टे के साथ है।

ओयो ने जिस पंचलाइन का इस्तेमाल किया है, उसे लेकर लोग नाराज दिखे। सोशल मीडिया पर बॉयकॉट ओयो हैशटैग ट्रेंड करने लगा। कंपनी को माफी मांगने के​ लिए कहा जाने लगा। इसके बाद ओयो ने एक क्लैरिफिकेशन जारी किया।

क्या कहा है ओयो ने


ओयो ने कहा कि कंपनी के एड का मकसद भारत में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना था, न कि किसी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना। कंपनी ने लिखा कि हम अपने देश की विविध आस्थाओं और मान्यताओं का बहुत सम्मान करते हैं और भारत की समृद्ध आध्यात्मिक परंपराओं का जश्न मनाते हैं।

तीसरी मंजिल से कूदा युवक, तार से टकराया, कई घंटों तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

ओयो का कहना है, 'जैसे-जैसे और ज्यादा नागरिक आध्यात्मिक पर्यटन की ओर बढ़ रहे हैं, कंपनी इस पवित्र अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डेडिकेटेड है। यही वह बात है, जिसे हम एड के जरिए हाइलाइट करना चाहते थे।'ओयो ने इस साल के आखिर तक 12 प्रमुख तीर्थ स्थलों पर 500 होटल जोड़ने की योजना बनाई है।

डैनसेंटर को भारतीय बाजार में पेश 

हाल ही में ओयो की पेरेंट कंपनी ओरावेल स्टेज ने अपने यूरोपीय ब्रांड ‘डैनसेंटर’ को भारतीय बाजार में पेश किया। डैनसेंटर का 2019 में ओयो वेकेशन होम्स ने अधिग्रहण किया था। तब से कंपनी ने यूरोप में अपनी मौजूदगी का काफी विस्तार किया है। डैनसेंटर एक डेनिश ब्रांड है, जिसकी स्थापना 1957 में डेनमार्क में हुई थी। इसमें डेनमार्क, स्वीडन, नॉर्वे और जर्मनी में 12,000 प्रॉपर्टीज हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।