हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की कंपनी ओयो (OYO) को अपना एक एडवर्टाइजमेंट भारी पड़ गया है। लोग बेहद नाराज हैं और उनकी नाराजगी दूर करने के लिए कंपनी को सफाई देनी पड़ी है। मामला अखबार में दिए गए एक एड का है, जिसमें कंपनी ने लिखा था, 'भगवान हर जगह है.. और ओयो भी'। इसके बाद ओयो ने लिखा है कि उसकी मौजूदगी अजमेर, वाराणसी, प्रयागराज, अमृतसर, हरिद्वार, मथुरा, नासिक, पुरी, ऋषिकेश, शिरडी, तिरुपति, उज्जैन और भारत के कई ऐसे धार्मिक शहरों में कंपनी की सर्विस वाले 1000 से ज्यादा स्टे के साथ है।
