Padma Awards 2025: आर अश्विन, शारदा सिन्हा, अरिजीत सिंह... देखें पद्म विभूषण, पद्म भूषण, पद्म श्री पुरस्कार विजेताओं की पूरी लिस्ट

Padma Awards 2025: इस साल सरकार ने 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए हैं। राष्ट्रपति हर साल मार्च या अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक औपचारिक समारोह में ये पुरस्कार प्रदान करते हैं। इस पुरस्कार का मकसद सार्वजनिक सेवा से जुड़े सभी क्षेत्रों या विषयों में उपलब्धियों को मान्यता देना है

अपडेटेड Jan 25, 2025 पर 10:06 PM
Padma Awards 2025: पद्म विभूषण, पद्म भूषण, पद्म श्री पुरस्कार विजेताओं की पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने शनिवार को प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार हासिल करने वालों के नाम की घोषणा की। पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक है, जिसकी घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है। ये पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं: पद्म विभूषण (असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए), पद्म भूषण (उच्च स्तर की विशिष्ट सेवा) और पद्म श्री (विशिष्ट सेवा)।

इस पुरस्कार का मकसद सार्वजनिक सेवा से जुड़े सभी क्षेत्रों या विषयों में उपलब्धियों को मान्यता देना है। पद्म पुरस्कार पद्म पुरस्कार समिति की सिफारिशों पर दिए जाते हैं। हर साल प्रधानमंत्री इस समिति का गठन करते हैं।

इस साल सरकार ने 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए हैं। राष्ट्रपति हर साल मार्च या अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक औपचारिक समारोह में ये पुरस्कार प्रदान करते हैं।


पद्म पुरस्कार विजेताओं की पूरी लिस्ट:

पद्म विभूषण विजेता-

- दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी

- रिटायर जस्टिस जगदीश सिंह खेहर

- कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया

- लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम

- एमटी वासुदेवन नायर (मरणोपरांत)

- ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत)

- शारदा सिन्हा (मरणोपरांत)

पद्म भूषण विजेता-

- ए सूर्य प्रकाश

- अनंत नाग

- बिबेक देबरॉय (मरणोपरांत)

- जतिन गोस्वामी

- जोस चाको पेरियाप्पुरम

- कैलाश नाथ दीक्षित

- मनोहर जोशी (मरणोपरांत)

- नल्ली कुप्पुस्वामी चेट्टी

- नंदमुरी बालकृष्ण

- पीआर श्रीजेश

- पंकज पटेल

- पंकज उधास (मरणोपरांत)

- रामबहादुर राय

- साध्वी ऋतंभरा

- एस अजित कुमार

- शेखर कपूर

- शोभना चंद्रकुमार

- सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत)

- विनोद धाम

पद्म श्री विजेता-

- अद्वैत चरण गडनायक

- अच्युत रामचन्द्र पालव

- अजय वी भट्ट

- अनिल कुमार बोरो

- अरिजीत सिंह

- अरुंधति भट्टाचार्य

- अरुणोदय साहा

- अरविन्द शर्मा

- अशोक कुमार महापात्रा

- अशोक लक्ष्मण सराफ

- आशुतोष शर्मा

- अश्विनी भिड़े देशपांडे

- बैजनाथ महाराज

- बैरी गॉडफ्रे जॉन

- बेगम बतूल

- भरत गुप्त

- भेरू सिंह चौहान

- भीम सिंह भावेश

- भीमावा डोड्डाबलप्पा शिइलेक्यथारा

- बुधेन्द्र कुमार जैन

- सी एस वैद्यनाथन

- चैतराम देवचंद पंवार

- चंद्रकांत शेठ (मरणोपरांत)

- चंद्रकांत सोमपुरा

- चेतन ई चिटनीस

- डेविड आर सिम्लिह

- दुर्गा चरण रणबीर

- फारूक अहमद मीर

- गणेश्वर शास्त्री द्रविड़

- गीता उपाध्याय

- गोकुल चंद्र दास

- गुरुवायूर दोराई

- हरचंदन सिंह भट्टी

- हरिमन शर्मा

- हरजिंदर सिंह श्रीनगर वाले

- हरविंदर सिंह

- हसन रघु

- हेमन्त कुमार

- हृदय नारायण दीक्षित

- ह्यूग और कोलीन गैंटज़र (मरणोपरांत)

- इनिवलाप्पिल मणि विजयन

- जगदीश जोशीला

- जसपिंदर नरूला

- जोनास मसेटी

- जोयनाचरण बाथरी

- जुमदे योमगाम गामलिन

- के दामोदरन

- के एल कृष्णा

- के ओमानकुट्टी अम्मा

- किशोर कुणाल (मरणोपरांत)

- एल हैंगथिंग

- लक्ष्मीपति रामसुब्बैयर

- ललित कुमार मंगोत्रा

- लामा लोबज़ांग (मरणोपरांत)

- लीबिया लोबो सरदेसाई

- एम डी श्रीनिवास

- मदुगुला नागफनी सरमा

- महाबीर नायक

- ममता शंकर

- मंदा कृष्णा मडिगा

- मारुति भुजंगराव चितामपल्ली

- मिरियाला अप्पाराव (मरणोपरांत)

- नागेन्द्र नाथ राय

- नारायण (भुलई भाई) (मरणोपरांत)

- नरेन गुरुंग

-नीरजा भाटला

- निर्मला देवी

- नितिन नोहरिया

- ओंकार सिंह पाहवा

- पी दत्चानमूर्ति

- पंडीराम मंडावी

- परमार लवजीभाई नागजीभाई

- पवन गोयनका

- प्रशांत प्रकाश

- प्रतिभा सत्पथी

- पुरीसाई कन्नप्पा सम्बंदन

- आर अश्विन

- आर जी चंद्रमोगन

- राधा बहिन भट्ट

- राधाकृष्णन देवसेनापति

- रामदरश मिश्र

- रणेंद्र भानु मजूमदार

- रतन कुमार परिमू

- रेबा कांता महंत

- रेंथली लालरावना

- रिकी ज्ञान केज

- सज्जन भजनका

- सैली होल्कर

- संत राम देसवाल

- सत्यपाल सिंह

- सीनी विश्वनाथन

- सेथुरमन पंचनाथन

- शेखा शेखा अली अल-जबर अल-सबा

- शीन काफ़ निज़ाम (शिव किशन बिस्सा)

- श्याम बिहारी अग्रवाल

- सोनिया नित्यानंद

- स्टीफ़न नैप

- सुभाष खेतुलाल शर्मा

- सुरेश हरिलाल सोनी

- सुरिंदर कुमार वासल

- स्वामी प्रदीप्तानन्द (कार्तिक महाराज)

- सैयद ऐनू हसन

- तेजेद्र नारायण मजूमदार

- थियाम सूर्यमुखी देवी

- तुषार दुर्गेशभाई शुक्ला

- वादीराज राघवेंद्राचार्य पंचमुखी

- वासुदेव कामथ

- वेलु अस्सां

- वेंकप्पा अम्बाजी सुगतेकर

- विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी महाराज

- विजयालक्ष्मी देशमाने

- विलास डांगरे

- विनायक लोहानी

Padma Awards 2025: किसान, कुवैत की योग चिकत्सक, ट्रैवल ब्लॉगर, पद्म पुरस्कार विजेताओं की पूरी लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।