पाकिस्तान में गोबर की चोरी, दहाड़ मारकर रोने लगी महिला, फौरन दर्ज हुई FIR, रंगे हाथ धरे गए चोर

Pakistan News: पाकिस्तान में एक अनोखी चोरी का मामला सुर्खियां में बना हुआ है। यहां की एक महिला ने अपने ही भाई पर सोना-चांदी नहीं बल्कि गोबर चोरी करने का आरोप लगाया है। महिला ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज करवाई है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

अपडेटेड Feb 09, 2025 पर 1:22 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Pakistan News: गोबर चोरी करने पर बहन ने भाई के खिलाफ किया केस

चोरी की बहुत सी घटनाओं को आपने देखा-सुना होगा। लेकिन पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसकी शिकायत सुनने के बाद हर कोई सोच में पड़ गया। वहीं, जिसने भी घटना के बारे में सुना वो हंसने लगा। दरअसल यहां चोरों ने घर से कोई कीमती सामान या गाड़ी नहीं उड़ाया, बल्कि गाय का गोबर चुराकर चलते बने। गोबर की चोरी सुनने के बाद आपको भी हंसी आई होगी पर अपने पड़ोसी मुल्क से ऐसी ही खबर सामने आई है। इस बात को सुनने के बाद पुलिस वाले भी हैरान रह गए।

हालांकि गोबर चोरी की बात जितनी हैरान करने वाली है, उससे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि इस मामले FIR तक दर्ज कराई गई है। जानकारी के मुताबिक ये हैरान कर देने वाला मामला पाकिस्तान के मुज्जफरगढ़ जिले का बताया जा रहा है। यहां एक महिला ने सात लोगों समेत अपने दो भाईयों पर गोबर चोरी का आरोप लगाया है।

पाकिस्तान में चोरी हुआ गोबर


पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चोरी का यह अनोखा मामला पाकिस्तान के पंजाब राज्य के मुजफ्फरगढ़ जिले के रंगपुर कस्बे का है। यहां की रहने वाली नगीना बीबी नाम की महिला ने अपने दो भाइयों समेत 7 लोगों के खिलाफ हजारों रुपये के गोबर चोरी करने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। नगीना के मुताबिक 31 जनवरी की सुबह घर के बाहर रखा गोबर का ढेर चोरी हो गया। गोबर को चोरी करने के लिए उसके भाइयों ने ट्रैक्टर ट्रॉली का इस्तेमाल किया। महिला ने बताया कि गोबर की कीमत 35 हजार रुपये थी।

पकड़े गए गोबर चोर के आरोपी

महिला ने रंगपुर थाने में इस मामले की एफआईआर भी दर्ज कराई है। ये घटना और दिलचस्प तब बन गई जब पुलिस ने गोबर चोरों को जल्दी पकड़ लिया और गोबर से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली भी जब्त कर ली। भारत के पड़ोसी देश में ऐसी चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी पिछले साल पाकिस्तान पंजाब के लय्याह में एक दर्जी की दुकान से 12 सूट पीस चोरी हुए थे, जिन्हें पुलिस ने पकड़ कर बरामद कर लिया था।

Chhattisgarh News: बीजापुर में सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी, 12 नक्सली ढेर, हथियार बरामद, दो जवान शहीद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।