Get App

पाकिस्तान में गोबर की चोरी, दहाड़ मारकर रोने लगी महिला, फौरन दर्ज हुई FIR, रंगे हाथ धरे गए चोर

Pakistan News: पाकिस्तान में एक अनोखी चोरी का मामला सुर्खियां में बना हुआ है। यहां की एक महिला ने अपने ही भाई पर सोना-चांदी नहीं बल्कि गोबर चोरी करने का आरोप लगाया है। महिला ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज करवाई है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 09, 2025 पर 1:22 PM
पाकिस्तान में गोबर की चोरी, दहाड़ मारकर रोने लगी महिला, फौरन दर्ज हुई FIR, रंगे हाथ धरे गए चोर
Pakistan News: गोबर चोरी करने पर बहन ने भाई के खिलाफ किया केस

चोरी की बहुत सी घटनाओं को आपने देखा-सुना होगा। लेकिन पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसकी शिकायत सुनने के बाद हर कोई सोच में पड़ गया। वहीं, जिसने भी घटना के बारे में सुना वो हंसने लगा। दरअसल यहां चोरों ने घर से कोई कीमती सामान या गाड़ी नहीं उड़ाया, बल्कि गाय का गोबर चुराकर चलते बने। गोबर की चोरी सुनने के बाद आपको भी हंसी आई होगी पर अपने पड़ोसी मुल्क से ऐसी ही खबर सामने आई है। इस बात को सुनने के बाद पुलिस वाले भी हैरान रह गए।

हालांकि गोबर चोरी की बात जितनी हैरान करने वाली है, उससे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि इस मामले FIR तक दर्ज कराई गई है। जानकारी के मुताबिक ये हैरान कर देने वाला मामला पाकिस्तान के मुज्जफरगढ़ जिले का बताया जा रहा है। यहां एक महिला ने सात लोगों समेत अपने दो भाईयों पर गोबर चोरी का आरोप लगाया है।

पाकिस्तान में चोरी हुआ गोबर

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चोरी का यह अनोखा मामला पाकिस्तान के पंजाब राज्य के मुजफ्फरगढ़ जिले के रंगपुर कस्बे का है। यहां की रहने वाली नगीना बीबी नाम की महिला ने अपने दो भाइयों समेत 7 लोगों के खिलाफ हजारों रुपये के गोबर चोरी करने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। नगीना के मुताबिक 31 जनवरी की सुबह घर के बाहर रखा गोबर का ढेर चोरी हो गया। गोबर को चोरी करने के लिए उसके भाइयों ने ट्रैक्टर ट्रॉली का इस्तेमाल किया। महिला ने बताया कि गोबर की कीमत 35 हजार रुपये थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें