पाकिस्तान में जनता महंगाई की मार से बेहाल है। विपक्ष इस मुद्दे को लेकर इमरान खान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। विपक्षी पार्टियों की ओर से सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था जिस पर प्रधानमंत्री इमरान खान भड़क गए। इमरान खान ने रविवार को अविश्वास प्रस्ताव पेश करने के लिए विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि वह आलू और टमाटर की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए राजनीति में नहीं आए हैं।
