पाकिस्तान के जेवलिन थ्रोअर अरशद नदीम ने पेरिस ओलिंपिक 2024 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। अरशद ने ओलिंपिक 2024 में रिकॉर्ड 92.97 मीटर की दूरी पर भाला फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इस थ्रो के कारण अरशद ने भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया था। अब पाकिस्तान समेत पूरी दुनिया में अरशद छा गए हैं। पाकिस्तान पहुंचते ही उनका खूब स्वागत हो रहा है। इसके साथ ही उन पर इनामों की बौछार भी हो रही है। जब वो अपने गांव गए तो वहां भी उनके स्वागत में कोई कमी नहीं दिखी। उनके ससुराल वालों की तरफ से उन्हें गोल्ड मेडल जीतकर लाने की खुशी में भैंस भेंट की गई।
