पाकिस्तानी फैमिली के नाम अनोखा गिनीज रिकॉर्ड, एक ही दिन पैदा हुए हैं फैमिली के 9 सदस्य

Pakistani Family Guinness record: पाकिस्तान का एक परिवार इतना अनोखा है कि यहां के 9 सदस्य एक ही दिन अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। दरअसल सभी एक ही दिन पैदा हुए हैं. माता-पिता की वेडिंग एनिवर्सरी से लेकर बच्चों का जन्मदिन एक ही दिन मनाया जाता है। इस खास रिकॉर्ड की वजह से उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है।

अपडेटेड Jul 12, 2023 पर 1:46 PM
Story continues below Advertisement
इस परिवार में 9 सदस्य हैं। सभी एक ही दिन एक ही तारीख को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं।

Pakistani Family Guinness record: पाकिस्तान के लरकाना के एक परिवार के नाम गिनीज बुक वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड दर्ज है। दरअसल इस परिवार में 9 सदस्य हैं। सभी एक ही दिन एक ही तारीख को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं क्योंकि सभी एक ही तारीख को पैदा हुए हैं। 1 अगस्त को ही इनकी फैमिली के ज्यादातर लोग पैदा हुए। इस मांगी परिवार के सबसे बड़े सदस्य अमीर और खुदीजा प्राउड पैरेंट्स है। दरअसल उनके सात बच्चों का जन्म एक अगस्त को हुआ है। सिंधु, ससुई, सपना, आमिर, अंबर, अमर और अहमर की उम्र 19 से लेकर 30 के बीच है। इन मांगी बच्चों के नाम ज्यादातर भाई-बहनों का एक ही तारीख को पैदा होने का ये अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है।

वेडिंग एनिवर्सरी के दिन बच्चे होते हैं पैदा

अमीर और खुदीजा की वेडिंग एनिवर्सरी भी 1 अगस्त को ही होती है। दोनों ने अपने बर्थडे वाले दिन एक अगस्त को ही शादी की थी। उन्हें ये अंदाजा भी नहीं था कि उनके बच्चे भी उनके जन्मदिन और शादी की तारीख को शेयर करेंगे। एक साल बाद एक अगस्त को उनकी बड़ी बेटी सिंधु का जन्म भी उसी दिन हो गया। इसके बाद उनके दो जुड़वा बच्चे हुए- दो बेटियां और दो बेटे। दो जुड़वा बेटियां ससुई और सपना और दो जुड़वा बेटे अमर और अहमर का जन्म भी एक अगस्त को ही हुआ है। इस तरह एक ही फैमिली के नाम सबसे ज्यादा जुड़वा बच्चों का एक ही तारीख को पैदा होने का भी रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

IAS ऑफिसर को टिकट कैंसिल करने पर मिला सिर्फ 20 रुपए का रिफंड, लोगों से मांग रहे अब इनवेस्टमेंट की सलाह

अल्लाह की मेहरबानी है सब

आमिर ने इस रिकॉर्ड को लेकर बात की और बोले कि ये सब अल्लाह की मेहर है। ऑर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट के मुताबिक सभी बच्चे नैचुरल तरीके से कंसीव और पैदा हुए हैं। कोई भी बच्चा प्रीमैच्योर नहीं है। किसी भी बच्चे के लिए खुदीजा ने सिजेरियन नहीं करवाई है ना ही लेबर पेन एडवांस में हुआ था। 1 अगस्त अब मांगी फैमिली का एक त्योहार का दिन है। पूरी फैमिली एक ही केक शेयर करती है। सभी अपने इस रिकॉर्ड को लेकर काफी खुश हैं। सभी खुद को लकी भी मानते हैं। पहले तो वो अपना सादा सा ही बर्थडे मनाते थे लेकिन 2019 से उनका नाम जबसे गिनीज बुक में दर्ज हुआ है तबसे वो इसे ग्रैंड तरीके से सेलिब्रेट करते हैं।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।