Babar Azam Challan: पाकिस्तान क्रिकेट के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) खुद से ही मुसीबत में फंस गए हैं। एक बार फिर से बाबर आजम ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया है। करांची में ट्रैफिक पुलिस ने बाबर को पकड़ा और चालान काट दिया। यह तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि बाबर का ओवर स्पीड यानी तेज रफ्तार से कार चलाने के आरोप में चालान काट दिया गया है। कप्तान की तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। तस्वीर में आजम अपनी सफेद ऑडी के साथ पुलिसकर्मी के बगल में खड़े नजर आ रहे हैं। कितना जुर्माना लगाया गया है। इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
