Get App

अब सुरंग से भारत में घुसपैठ नहीं कर पाएंगे पाकिस्तानी आतंकी, BSF ने की जम्मू-कश्मीर में 33 km ब्लैक स्पॉट की पहचान

India-Pakistan dispute: पाकिस्तानी आतंकियों के घुसपैठ की कोशिशों का संकेत देने वाली खुफिया सूचनाओं के मद्देनजर BSF ने भारतीय क्षेत्र में आतंकवादियों की मदद करने वाली सुरंगों को बंद करने के लिए अभियान शुरू किया है। एक वरिष्ठ BSF अधिकारी के अनुसार, सुरंगों की संभावना वाले सीमा के हिस्सों को क्लोज किया जा रहा है

Akhileshअपडेटेड Jan 23, 2025 पर 10:42 AM
अब सुरंग से भारत में घुसपैठ नहीं कर पाएंगे पाकिस्तानी आतंकी, BSF ने की जम्मू-कश्मीर में 33 km ब्लैक स्पॉट की पहचान
India-Pakistan dispute: BSF वैज्ञानिक तरीकों से बल सीमा पार सुरंगों का पता लगाने का प्रयास कर रहा है

India-Pakistan dispute: पाकिस्तान से सुरंग के जरिए जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ कराने के नापाक मंसूबों पर पानी फेरने के लिए सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने बड़ा अभियान शुरू किया है। बड़ी संख्या में पाकिस्तानी आतंकियों के घुसपैठ के मद्देनजर BSF ने भारतीय क्षेत्र में आतंकवादियों की मदद करने वाली सुरंगों को बंद करने के लिए अभियान शुरू किया है। एक वरिष्ठ BSF अधिकारी के अनुसार, सुरंगों की संभावना वाले सीमा के हिस्सों को क्लोज किया जा रहा है। BSF वैज्ञानिक तरीकों से सीमा पार सुरंगों का पता लगाने का प्रयास कर रहा है।

BSF सूत्रों ने न्यूज 18 को बताया कि उन्होंने अभी पहले फेज में जम्मू, सांबा और कठुआ इलाके में 33 किलोमीटर के एरिया में ऐसे ब्लैक स्पॉट की पहचान की है। इसी के जरिए पाकिस्तान सुरंग खोदकर आतंकी घुसपैठ कराने की कोशिश करता है। पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) के 33 किलोमीटर के हिस्से में भूमिगत घुसपैठ की संभावना को खत्म करने के लिए 25 किलोमीटर के क्षेत्र में एंटी-टनलिंग खाइयां खोदी गई हैं।

6 महीने से जारी है अभियान

इस साल घुसपैठ की संभावना का सुझाव देने वाली खुफिया सूचनाओं के बाद यह तरीका तैयार किया गया था। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, सुरंगों की संभावना को खत्म करने के लिए काम शुरू हुए छह महीने से अधिक समय हो गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें