AAP नेता राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। 13 मई 2023 को दोनों ने सगाई की थी। सगाई की फोटोज में लव बर्ड्स एक-दूसरे के बेहद करीब दिखाई दिए। काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे कपल ने इसी साल शादी करने का मन बनाया है। हालांकि शादी के वेन्यू को लेकर काफी समय से खबरे आ रहे हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा राजस्थान में वेडिंग लोकेशन सर्च कर रहे थे।
