सांप और नेवले एक दूसरे के जानी दुश्मन माने जाते हैं। इनके बीच अगर लड़ाई होती है तो ऐसा लगता है कि कोई विश्व युद्ध छिड़ गया है। यह लड़ाई देखने वालों की लाइन लग जाती है। ऐसा सांप और नेवले की लड़ाई पटना एयरपोर्ट के रनवे में देखने को मिली। रनवे पर कोबरा सांप फन फैलाए खड़ा था। तभी नेवलों के गैंग ने उस पर हमला कर दिया है। आखिर संप भी कहां पीछे हटने वाला था। नेवले अपना शिकार समझ कर हमला करने लगे। वैसे भी नेवला अपने आत्मरक्षा के लिए सांप को देखते ही हमला कर देता है। अब इस लड़ाई का वीडियो इंटरनेट में खूब वायरल हो रहा है।
दरअसल, पटना एयरपोर्ट के रनवे पर सांप और नेवलों के बीच जमकर लड़ाई हुई। इसका 31 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि पहले एक नेवला और सांप के बीच लड़ाई हो रही है। फिर पीछे से दो और नेवला पहुंचते हैं और कोबरा को तीनों घेर लेते है। इसके बाद तीनों बारी-बारी से कोबरा पर हमला करने लगे।
विमान के आते ही नेवला और सांप भागे
सांप और नेवले की लड़ाई शुरू हो गई। दोनों पीछे हटने को तैयार नहीं थे। इस लड़ाई का अंत क्या हुआ, कौन जीता या हारा, ये वीडियो के आखिर तक पता नहीं चल पाया है। इसी दौरान विमान में बैठे यात्री मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। हालांकि, विमान टेकऑफ के लिए रनवे पर पहुंचा तो विमान की आवाज सुनते ही तीनों नेवले नौ दो ग्यारह हो गे। इतने में सांप भी तेजी से भागा। इस लड़ाई में नेवला के चौतरफा हमले से सांप घायल भी हो जाता है। रेंगते हुए अपनी जान बचाने की कोशिश करता भी नजर आता है। इस वीडियो x पेज पर @Parmana69655349 ने शेयर किया है। जिसको हजारों व्यूव मिल चुके हैं।
सोशल मीडिया में लोगों ने दी यह प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कुछ लोग एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने नेवले की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं। किसी ने मजाक में कहा कि नेवला इस बार अपने दोस्तों को भी साथ ले आया है।