Get App

Paytm के शेयरों में तबाही जारी, आज फिर 15% टूटे शेयर, दो दिनों में विजय शर्मा की वेल्थ 78.10 करोड़ डॉलर घटी

Paytm के शेयर गुरुवार को लिस्टिंग के दिन 27% गिरकर बंद हुए थे और आज इनमें और 15% की गिरावट आ चुकी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 22, 2021 पर 11:53 AM
Paytm के शेयरों में तबाही जारी, आज फिर 15% टूटे शेयर, दो दिनों में विजय शर्मा की वेल्थ 78.10 करोड़ डॉलर घटी
Paytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा का कहना था कि लिस्टिंग प्राइस से कंपनी की असल वैल्यू का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता

Paytm की पेरेंट कंपनी One97 communication के शेयरों के लिए लिस्टिंग के बाद दूसरा दिन भी मुश्किल रहा है। कंपनी के शेयर सोमवार को 10% तक गिर गए। सुबह 10.15 मिनट पर Paytm के शेयर 9.68% गिरकर 1409.65 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं।

गुरुवार को Paytm के शेयरों की कमजोर लिस्टिंग हुई। One97 के शेयर इश्यू प्राइस से 27% नीचे गिरकर बंद हुए थे। Paytm का इश्यू 1.9 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी ने 18300 करोड़ रुपए का इश्यू जारी किया था जो देश का अब तक का सबसे बड़ा IPO था। हालांकि इसकी लिस्टिंग हालिया IPO के मुकाबले सबसे कमजोर रही।

हालांकि गुरुवार को लिस्टिंग के बाद Paytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने कहा था कि लिस्टिंग प्राइस से कंपनी के मौकों और कारोबार का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।

दो दिनों में विजय शेखर को 78.10 करोड़ डॉलर का लॉस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें