Get App

Pea Peel Benefits: मटर के छिलके भी सेहत के लिए हैं फायदेमंद, जानिए कैसे करें सेवन

Pea Peel Benefits: मटर के छिलके में फाइबर, विटामिन, कैल्शियम, कॉपर, पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से कई बीमारियों से छुट्टी पा सकते हैं। यह हार्ट के लिए काफी फायदेमंद है। इससे पाचन शक्ति दुरुस्त रहती है। इससे गैस, अपच में भी राहत मिलती है। इतना ही नहीं छिलकों का इस्तेमाल करने से दिमाग भी तेज होता और मेमोरी पावर बढ़ती है

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Mar 13, 2023 पर 9:54 AM
Pea Peel Benefits: मटर के छिलके भी सेहत के लिए हैं फायदेमंद, जानिए कैसे करें सेवन
मटर के छिलके बहुत स्वादिष्ट और पौष्टिक होते हैं। ऐसे में आज से इन्हें फेंकना बंद कर दें

Pea Peel Benefits: मटर का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। लोग मटर को छीलकर दानों का सेवन करते हैं। जबकि छिलकों को फेंक देते हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मटर के छिलके भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। मटर के छिलकों में मौजूद पौष्टिक तत्वों की बात की जाए तो इसमें फाइबर, पोटेशियम विटामिन, कॉपर जैसे तत्व पाए जाते हैं। इससे पाचन शक्ति बढ़ती है। इसके साथ ही आंखों की रोशनी में भी इजाफा होता है। इतना ही नहीं मटर के छिलकों का इस्तेमाल करने से दिमाग भी तेज होता और मेमोरी पावर बढ़ती है।

मटर के छिलकों का सेवन करने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। आंख की रोशनी बढ़ाने में उपयोगी होने के साथ-साथ मटर के छिलके वजन कम करने में भी बहुत फायदेमंद माने जाते हैं।

कई बीमारियों के लिए फायदेमंद

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो भी मटर के छिलके की सब्जी या फिर इसकी चटनी बनाकर खा सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर की मात्रा से भूख कम लगेगी। पेट भरा हुआ महसूस होगा तो खाने की क्रेविंग नहीं होगी। ऐसे में वजन कम करने में मदद मिल सकती है। मटर के छिलके पेट के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। समें फाइबर की मात्रा होती है। जिससे गैस, अपच और पेट फूलने की समस्या से राहत मिल सकती है। इतना ही नहीं अगर आप हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं। तब ऐसी स्थिति में मटर के छिलके का सेवन करें। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें