Get App

Pegasus Row: पेगासस जासूसी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जांच समिति को दिया 20 जून तक रिपोर्ट जमा करने का समय

CJI ने कहा कि टेक्निकल समिति मई के अंत तक फाइनल रिपोर्ट तैयार करके जस्टिस रवींद्रन को देगी

MoneyControl Newsअपडेटेड May 20, 2022 पर 1:57 PM
Pegasus Row: पेगासस जासूसी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जांच समिति को दिया 20 जून तक रिपोर्ट जमा करने का समय
सुप्रीम कोर्ट ने समिति को जांच पूरी करने के लिए 20 जून तक का समय दिया है

Pegasus Row: सुप्रीम कोर्ट ने कथित पेगासस जासूसी मामले की जांच के लिए उसके द्वारा नियुक्त टेक्निकल समितियों के लिए रिपोर्ट सौंपने की समय-सीमा शुक्रवार को बढ़ा दी। शीर्ष अदालत ने कहा कि इजराइली स्पाईवेयर को लेकर 29 प्रभावित मोबाइल फोन की जांच की जा रही है और यह प्रक्रिया चार हफ्ते में पूरी कर ली जानी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने समिति को जांच पूरी करने के लिए 20 जून तक का समय दिया है।

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एन. वी. रमणा की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि टेक्निकल समिति स्पाइवेयर के लिए प्रभावित मोबाइल फोन की जांच कर रही है। उसने पत्रकारों समेत कुछ लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं। कोर्ट ने कहा कि टेक्निकल समिति की जांच मई के अंत तक पूरी की जा सकती है।

CJI रमणा ने कहा कि टेक्निकल समिति द्वारा प्रक्रिया चार हफ्ते में पूरी कर जज को सूचित किया जाना चाहिए। शीर्ष अदालत ने अक्टूबर 2021 में इजरायली स्पाइवेयर के कथित उपयोग की जांच के आदेश दिए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें