Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष में बन रहे हैं अद्भुत संयोग, इन राशियों की हो जाएगी चांदी

Pitru Paksha 2024: अबकी बार पितृ पक्ष की शुरुआत और अंत ग्रहण के साथ हो रहा है। लिहाजा इस बार बहुत ही अजीब संयोग बन रहा है। ज्‍योतिष के जानकार बता रहे हैं ग्रहण का यह शुभ योग कर्क और मिथुन समेत 5 राशियों के लिए बहुत ही शुभ माना जा रहा है। वहीं कुछ राशियों के लिए अशुभ भी हो सकता है

अपडेटेड Sep 22, 2024 पर 1:48 PM
Story continues below Advertisement
Pitru Paksha 2024: इस बार पितृ पक्ष में मिथुन राशि, कर्क राशि, कन्या राशि, धनु राशि और कुंभ राशि के लोगों को काफी फायदा होगा।

इन दिनों पितृ पक्ष चल रहे हैं। 2 अक्टूबर को यह खत्म हो जाएगा। इस दिन ग्रहण भी लग रहा है। ऐसे में इस बार पितृ पक्ष में अजीब संगोग बन रहे हैं। पितृ पक्ष के पहले दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है। वहीं पितृ अमावस्‍या के दिन साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है। साथ ही सूर्य और शनि के बीच षडाष्‍टक योग बन रहा है। जिस वजह से सूर्य ग्रहण के वक्‍त शनि और सूर्य एक-दूसरे को आठवीं दृष्टि से देख रहे होंगे। पितृ पक्ष में बन रहे इन अशुभ योग की वजह से मेष और मिथुन समेत 5 राशियों के लोगों के जीवन में भारी उतार-चढ़ाव आ सकता है।

ज्योतिष गणना के मुताबिक, पितृ पक्ष के दौरान चंद्रमा राहु के साथ गुरु की राशि मीन में रहने वाले हैं। जिससे ग्रहण योग का निर्माण हुआ है। लेकिन ग्रहण योग के साथ पितृपक्ष में कई दुर्लभ योग भी बन रहे है। पितृ पक्ष के दौरान कन्या राशि में सूर्य और बुध ग्रह की युति बनेगी। वहीं तुला राशि में शुक्र का गोचर होगा।

15 दिन में बन रहे हैं कई अद्भुत संयोग


अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम का कहना है कि पितृ पक्ष में 15 दिनों के दौरान कई अद्भुत संयोग बन रहे हैं। जिसमें सूर्य और गुरु के बीच नवम पंचम योग भी शामिल है। कन्या राशि में सूर्य और बुध ग्रह की युति है। वहीं तुला राशि में शुक्र ग्रह का गोचर होगा। इसका प्रभाव राशि चक्र के 12 राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 5 राशियों के लोगों के लिए इस बार पितृपक्ष मालामाल कर सकता है। मिथुन, कर्क, कन्या, धनु और कुंभ राशि के लोगों के लिए पितृपक्ष के ग्रहण फायदा पहुंचाएंगे। वहीं कुछ राशियों के लोगों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

इन राशि के जातकों की चमक जाएगी किस्मत

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों की पितृ पक्ष में आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाएगी। अटके हुए सभी काम पूरे होंगे। कोरोबार में इजाफा होगा। रोजगार में बदलाव की संभावना नजर आ रही है। अगर कोई इच्छा है तो वो जरूर पूरी होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, दांपत्य जीवन में रोमांस बढ़ेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक पितृ पक्ष में कई तरह के शुभ काम की शुरुआत कर सकते हैं। पितृ पक्ष के दौरान जातकों की कमाई में इजाफा होगा। परिवार की सभी जिम्मेदारियों को अच्छे से पूरेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को पितृ पक्ष के दौरन जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में फायदा होगा। पितरों की कृपा से जीवन में चल रही टेंशन से भी छुटकारा मिलेगा। अगर आप किसी संस्था या व्यक्ति से कर्ज मिल सकता है। आपके बिजनेस में तरक्की होगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक अगर जमीन या प्रॉपर्टी में निवेश करने पर फायदा होगा। पितरों की कृपा से धन लाभ के विशेष योग बन रहे हैं। कारोबार बढ़ेगा और यह समय बेहद शुभ माना जा रहा है।

धनु राशि

धनु राशि के जातक के लिए यह समय अच्छा चल रहा है। इन दिनों आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। सभी तरह की सुख सुविधाएं मिलेंगी। पितृ दोष से मुक्ति मिलेगी। रुके हुए सभी काम बनेंगे।

Pitru Paksha 2024: सपने में दिखाई दें पूर्वज तो फौरन करें ये काम, पितरों की कृपा से बन जाएंगे करोड़पति!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।