Credit Cards

Pitru Paksha 2024: सपने में दिखाई दें पूर्वज तो फौरन करें ये काम, पितरों की कृपा से बन जाएंगे करोड़पति!

Pitru Paksha 2024: इन दिनों पितृपक्ष चल रहे हैं। ऐसे में कुछ लोगों को बार बार उनके पूर्वज दिखाई दे सकते हैं। अगर आपको भी कुछ इसी तरह के सपने दिखाई दे रहे हैं तो यह एक बड़े संकेत मिल रहे हैं। इसका मतलब है कि वो आपसे कुछ कहता चाहते हैं। स्वप्न शास्त्र में पूर्वजो से जुड़े सपनों के बारे में काफी विस्तार से बताया गया है

अपडेटेड Sep 21, 2024 पर 1:11 PM
Story continues below Advertisement
Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष के दौरान हमारे पूर्वज सपनों के जरिए हमें कुछ न कुछ संकेत देते हैं।

16 दिनों तक चलने वाले पितृपक्ष की शुरुआत हो चुकी है। हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि से पितृपक्ष की शुरुआत हो जाती है। इसका समापन आश्विन महीने की अमावस्या पर होता है। इस साल पितृपक्ष का समापन 2 अक्टूबर को होगा। इस दौरान श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान जैसे कार्य किए जाते हैं। माना जाता है कि पितृपक्ष में हमारे पूर्वज पितृ लोक से धरती पर विचरण करते हैं। वो कई माध्यमों से हमें अच्छे और बुरे का संकेत भी देते हैं। इन्हीं में से एक संकेत है पितरों का हमारे सपने में आना है।

वैसे तो सपने में पूर्वजों का आना एक आम सपना हो सकता है। लेकिन, पितृपक्ष में अगर आपको अपने मरे हुए पूर्वज दिखाई देते हैं तो इससे कई बड़े संकेत मिलते हैं। लिहाजा पितृ पक्ष में अगर आपके पूर्वज सपने में आ रहे हैं तो फौरन अलर्ट हो जाएं। देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल इन सपनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।

पितृ पक्ष में पूर्वज सपने में आएं तो क्या करें?


ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल के अनुसार अगर पितृपक्ष के दिनों में मृत माता-पिता या पूर्वज सपने में आते हैं, तो इसका मतलब है कि वो पितृ लोक से धरती पर आए हैं। उनका तर्पण और श्राद्ध बेहद जरूरी है। वो अपने पुत्र से जल दान और पिंड दान के लिए आए हैं। जब भी आपको लगे कि सपने में पूर्वज आए हैं तो इसका मतलब है कि वो आपसे कुछ मांगने आए हैं। इन दिनों तर्पण करें। पितृ पक्ष के दिनों में गौ, कुत्ता को जरूर कुछ न कुछ खिलाएं। इसके साथ ही अतिथियों की भी सेवा करें। इससे पितर तृप्त हो जाएंगे। पितृ प्रसन्न होकर स्वर्ग लोक चले जाएंगे। वो दोबारा सपने में नहीं आएंगे।

सपने में पूर्वजों को हंसते हुए देखना का मतलब

अगर पितृपक्ष के दौरान आपको अपने पूर्वज हंसते हुए दिखाई देते हैं तो यह आपके लिए शुभ सपना साबित हो सकता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस तरह के सपने का आना इस तरफ इशारा करता है कि आपके पूर्वज आपसे काफी संतुष्ट हैं। इस तरह के सपनों का अर्थ है कि आपको अचानक कहीं से बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। साथ ही करियर में भी आप नई ऊंचाइयां छुएंगे। हालांकि, इस तरह के सपनों का दूसरा अर्थ यह भी है कि आने वाले दिनों में आपको कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। हो सकता है कि आपके पूर्वज फिर से आपके घर में जन्म लेने वाले हैं।

सपने में बार-बार पूर्वजों का दिखाई देना

अगर आपको बार-बार पितरों से जुड़े सपने आते हैं तो इसका मतलब उनकी कोई इच्छा अधूरी रह गई है। आपके सपने में आकर वे आपसे कुछ कहना चाहते हैं। ऐसे में आपको अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पाठ करवाना चाहिए। साथ ही उनके नाम से दान-पुण्य करना चाहिए।

शांत दिखाई देना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में आपको पूर्वज शांत मुद्रा में दिखाई देना भी सही रहता है। ऐसे सपने इस बात का संकेत देते हैं कि आपके पूर्वज आपसे संतुष्ट हैं और जल्दी ही आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

Pitru Paksha 2024: 15 दिन तक भी न करें ये काम, सुख-समृद्धि चली जाएगी, तरक्की के द्वार हो जाएंगे बंद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।