साल 2024 को जब आप जब भी पलटकर देखेंगे तो दिसंबर के महीने को कभी भूल नहीं पाएंगे। ये एक ऐसा महीना था जिसमें एक दो नहीं बल्कि दुनिया भर के अलग-अलग हिस्सों में 6 प्लेन क्रैश हुए। और इस प्लेन क्रैश में 234 लोगों की मौत हुई है। ये साल जाते-जाते सबसे दर्दनाक हादसे का गवाह बना। 29 दिसंबर को दक्षिण कोरिया के साउथ वेस्ट के एयरपोर्ट पर उतरते हुए एक प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे में 179 पैसेंजर की मौत हो गई जबकि सिर्फ 2 लोगों को बचाया जा सका है। ये दो लोग अभी अपनी जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे हैं।
