Get App

Ukraine-Russia War: यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए जाएगी इंडियन एयरफोर्स की C-17 एयरक्राफ्ट, PM मोदी ने दिया आदेश

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई हाई-लेवल मीटिंग के दौरान यह फैसला लिया गया, इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि यूक्रेन में भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार 24 घंटे काम कर रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 01, 2022 पर 2:47 PM
Ukraine-Russia War: यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए जाएगी इंडियन एयरफोर्स की C-17 एयरक्राफ्ट, PM मोदी ने दिया आदेश
इंडियन एयरफोर्ट के कई C-17 विमान आज ऑपरेशन गंगा के तहत उड़ान शुरू कर सकते हैं, इसमें एक बार में 400 यात्रियों का रेस्क्यू किया जा सकता है

Ukraine-Russia War: यूक्रेन में फंसे भारतीयों के रेस्क्यू के लिए मोदी सरकार अब भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) की मदद लेगी। यूक्रेन के खिलाफ रूस की आक्रामक सैन्य कार्रवाई के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वी यूरोपीय देश में फंसे भारतीयों को वहां से सुरक्षित निकालने के लिए वायुसेना को मोर्चे पर जुट जाने को कहा है।

सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि भारतीय वायुसेना, यूक्रन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए चलाए जा रहे आपरेशन गंगा (Operation Ganga) नामक इस अभियान के तहत कई सी-17 विमान तैनात कर सकती है।

कल शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई हाई-लेवल मीटिंग के दौरान यह फैसला लिया गया। बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि यूक्रेन में भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार 24 घंटे काम कर रही है। भारतीय वायुसेना के कई C-17 विमान आज ऑपरेशन गंगा के तहत उड़ान शुरू कर सकते हैं।

बता दें कि गौरतलब है कि 24 फरवरी को रूस द्वारा हमला करने के बाद यूक्रेन का एयरस्पेस बंद होने के कारण भारत वहां फंसे अपने नागरिकों को रोमानिया, हंगरी, पोलैंड और स्लोवाकिया से लगी उसकी (यू्क्रेन की) सीमा चौकियों के जरिए वहां से बाहर निकाल रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें