Vande Bharat Express: पीएम मोदी आज देश को देंगे 5 और वंदे भारत की सौगात। पीएम मोदी आज 27 जून को को मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री के द्वारा भोपाल के रानी कमलापति हबीबगंज रेलवे स्टेशन से सुबह 10.30 बजे पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंड़ी दिखाएंगे। इन ट्रेनों में खजुराहो-भोपाल इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, मडगांव गोवा- मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस, धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस, हटिया-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस आदि ट्रेनें शामिल हैं -
