'थोड़ी ज्यादा मीठी है' जब अयोध्या दौरे के बीच में मीरा मांझी के घर चाय पीने पहुंचे PM मोदी, जानें कौन है ये महिला

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पीएम मोदी की मीरा मांझी के घर पहुंचना का वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा कि मीरा उज्ज्वला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी हैं। स्मृति ईरानी ने वीडियो के साथ लिखा, “अपनत्व और सौहार्द।” मीरा मांझी ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि पीएम मोदी उनके घर आ रहे हैं। एक घंटे पहले उन्हें बताया गया कि एक बड़े नेता उनके यहां आएंगे

अपडेटेड Dec 30, 2023 पर 6:17 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जब अयोध्या दौरे के बीच में मीरा मांझी के घर चाय पीने पहुंचे PM मोदी

PM Modi Ayodhya Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) शनिवार को अपने अयोध्या दौरे के दौरान अचानक मीरा मांझी (Meera Manjhi) के घर पहुंच गए। अपने पति, ससुराल वालों और बच्चों के साथ अयोध्या में रहने वाली मीरा मांझी को भी उद्घाटन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला, ये लेकिन मीरा मांझी कौन है? केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने पीएम मोदी की मीरा मांझी के घर पहुंचना का वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा कि मीरा उज्ज्वला योजना (Ujjawala Yojna) की 10 करोड़वीं लाभार्थी हैं। स्मृति ईरानी ने वीडियो के साथ लिखा, “अपनत्व और सौहार्द।”

मीरा मांझी ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि पीएम मोदी उनके घर आ रहे हैं। एक घंटे पहले उन्हें बताया गया कि एक बड़े नेता उनके यहां आएंगे।


मीरा मांझी ने बताया, "वह आए, उन्होंने मेरे परिवार के सदस्यों से बात की। उन्होंने उज्ज्वला योजना में हमें मिलने वाले लाभों के बारे में पूछा। फिर उन्होंने मुझसे पूछा कि मैंने क्या पकाया है। मैंने कहा कि चावल, दाल और सब्जियां... और चाय भी। उन्होंने मुझसे चाय के लिए पूछा और कहा कि ठंडी में चाय तो पिलाना चाहिए ना। उन्होंने कहा कि ये थोड़ी ज्यादा मीठी है। मैंने उनसे कहा कि मैं इसी तरह चाय बनाती हूं।"

मीरा ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री को देखकर मुझे बहुत खुशी हुई। मैंने उनसे कहा कि हमें उनकी आवास योजना में घर मिल गया है। हमें पानी भी मिल रहा है और मैं बहुत खुश हूं कि अब मैं गैस पर खाना बना रही हूं। इससे मेरा समय बचेगा और मुझे अब अपने बच्चों के साथ बिताने के लिए ज्यादा समय मिलेगा।"

Amrit Bharat Express: न झटका, न आवाज, भूल जाएंगे शताब्दी और राजधानी, जब अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन में करेंगे सफर

पीएम मोदी ने शनिवार को पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया और दो अमृत भारत और छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।

जब वह रेलवे स्टेशन से लौट रहे थे तो उन्होंने अपने कार्यक्रम के दूसरे चरण में महर्षि वाल्मिकी हवाई अड्डे और अलग-अलग दूसरी विकास परियोजनाओं के उद्घाटन से पहले मीरा मांझी के घर का दौरा किया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।