Get App

Bundelkhand Expressway: पीएम मोदी ने किया 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, जानें 10 बड़ी बातें

296 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे के निर्माण में करीब 14,850 करोड़ रुपये की लागत आई है। बाद में इसे चौड़ा करके 6 लेन का भी बनाया जा सकता है। पीएम मोदी ने फरवरी 2020 में इसका शिलान्यास किया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 16, 2022 पर 12:58 PM
Bundelkhand Expressway: पीएम मोदी ने किया 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, जानें 10 बड़ी बातें
पीएम मोदी ने कहा यह प्रोजेक्ट स्थानीय अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज शनिवार को उत्तर प्रदेश के जालौन में 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन कर दिया। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, 296 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले एक्सप्रेस-वे के निर्माण में करीब 14,850 करोड़ रुपये की लागत आई है।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से चित्रकूट से दिल्ली की दूरी तो 3-4 घंटे कम हुई ही है, लेकिन इसका लाभ इससे भी कहीं ज्यादा है। ये एक्सप्रेसवे यहां सिर्फ वाहनों को गति नहीं देगा, बल्कि ये पूरे बुंदेलखंड की औद्योगिक प्रगति को गति देगा

ये भी पढ़ें- फिर से शुरू हो सकता है सरकारी बैंकों का मर्जर, 4 या 5 बड़े बैंक बनाये रखने की है सरकार की योजना

पीएमओ ने बताया कि एक्सप्रेस-वे का काम 28 महीनों में पूरा हुआ और अब प्रधानमंत्री उसका उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी ने फरवरी 2020 में इसका शिलान्यास किया था। इसके साथ ही चित्रकूट से इटावा तक बुंदेलखंड के सात जिले एक्सप्रेस वे के माध्यम से दिल्ली और लखनऊ से सीधे जुड़ जाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें