PM Modi Security Breach In Punjab Case: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 5 जनवरी 2022 को पंजाब यात्रा के दौरान हुई सुरक्षा चूक के मामले में 25 किसानों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। 5 जनवरी 2022 को प्रदर्शनकारी किसानों ने पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री मोदी का काफिला बीच सड़क पर रोक दिया गया था। पंजाब पुलिस ने इस केस में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 307 भी जोड़ दी है, जो हत्या के प्रयास करने पर लगाई जाती है। प्रधानमंत्री मोदी फिरोजपुर में एक रैली को संबोधित करने वाले थे। लेकिन उनको किसान यूनियनों के सदस्यों द्वारा पियाराना फ्लाईओवर पर विरोध प्रदर्शन करने के बाद वापस लौटना पड़ा।
