Potato Juice: हम आमतौर पर आलू को नुकसानदेह मानते हैं। लेकिन ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है। ज्यादातर सब्जियों में इसे खासतौर से शामिल किया जाता है। कई लोगों को आलू में मौजूद पोषण तत्वों की अच्छी तरह से जानकारी नहीं होती है। उन्हें नहीं पता कि सेहत के लिए आलू कितना फायदेमंद है? आलू में कई स्वास्थ्य लाभ छिपे हुए हैं। हालांकि इनको फ्राई करके या तलकर खाने से आपको उतने फायदे नहीं मिल पाएंगे। जितना कि इनका जूस पीने और लगाने से मिलेंगे।
